यूपी: सड़क किनारे सो रही गर्भवती महिला समेत चार को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के पद्मश्री चौराहे के पास सड़क किनारे पटरी पर सो रहे मलिन बस्ती के लोगों को शनिवार की रात टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं।
हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों के उग्र होने से पहले ही चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी नशे में धुत कार चालक को भेलूपुर थाने ले गए। वहीं, आक्रोश बढ़ता देख सीओ भेलूपुर ने चार थानों की फोर्स बुलाकर सबको शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, पद्मश्री चौराहे के पास ही मलिन बस्ती है। बस्ती के लोग सड़क किनारे पटरी पर भी सोते हैं। रात 10 बजे के बाद एक तेज रफ्तार इको स्पोर्ट कार रवींद्रपुरी की ओर से आई और सोए हुए लोगों को टक्कर मारते हुए नीम के पेड़ से जा टकराई।
पद्मश्री चौराहे के समीप तैनात क्यूआरटी के पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए नशे में धुत झारखंड के गढ़वा जिला निवासी चालक को पकड़ कर थाने ले गए। हादसे में रूबी(23), अबी(2), गर्भवती बबली(25) और अनामिका(14) घायल हुई है।
सभी को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भेलूपुर चक्त्रस्पाणि त्रिपाठी ने बताया कि कार के साथ आरोपी चालक हिरासत में है। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।