Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Akhilesh Yadav makes a major statement regarding the alliance, says he will not seek Congress's approval b

यूपी: गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस से पूछकर नहीं देंगे अपने मेहनती नेताओं को टिकट

Wed, 25 Nov 2026 09:00 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 25 Nov 2026 09:00 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा अपने मेहनती नेताओं को टिकट देने के लिए कांग्रेस से अनुमति नहीं लेगी। गठबंधन में कांग्रेस को जीत की संभावना वाली सीटें मिलेंगी। समाजवादी पार्टी 26 नवंबर को संविधान दिवस पर पीडीए केंद्रित घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके बाद लखनऊ में संविधान मार्च आयोजित होगा।

विज्ञापन
UP Akhilesh Yadav makes a major statement regarding the alliance, says he will not seek Congress's approval b
गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा का मुकाबला किया था और आगे भी मिलकर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को वही सीटें मिलेंगी, जहां उसके जीतने की संभावना होगी।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की ओर से जिन प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया है, वे लगातार जमीन पर अपना वोट बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अब हम ऐसे लोगों को टिकट कांग्रेस से पूछकर तो नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के मेहनती लोगों ने वोट बढ़ाने की यह प्रक्रिया एक दिन में पूरी नहीं होगी। हम तो यह दावा कर रहे है कि पार्टी के जो लोग लगातार मेहनत कर रहे हैं, उन्हें ही टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच क्या चर्चा हो रही है, इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से देना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी सेकुलर ताकतों को एक साथ खड़े होना चाहिए। हम उसी दिशा में काम कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में तकरार चरम पर

सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर तकरार चरम पर पहुंच गई है। सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस सपा की बैसाखी पर टिकी है। वह चुनावी वैतरणी सपा के सहारे ही पार कर सकती है। इसलिए इंडिया गठबंधन के तहत जितनी सीटें मिल रही हैं, उसे सहर्ष स्वीकार करते हुए अपने प्रत्याशी घोषित करे। वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ कर इस तकरार को नया एंगेल दे दिया है।

वर्तमान में कांग्रेस की स्थिति कुछ ऐसी है : मांगा अधिकतम, मिला न्यूनतम। उसने 181 सीटों की सूची सौंपी थी, जबकि सपा ने उसे 26 सीटों का ऑफर दिया है। सपा नेतृत्व करीब इतनी ही सीटें उसे और देने के मूड में है। जबकि, कांग्रेस इस संख्या को सैकड़ा से पार रखना चाहती है। यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं।

इस स्थिति पर दोनों दलों की ओर से बयानों की फायरिंग शुरू हो गई है। सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने कांग्रेस को दो सीटों वाली पार्टी बता दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने इमरान मसूद की बयानबाजी को भी कांग्रेस नेतृत्व की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि इमरान मसूद से दबाव बनवाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व बयानबाजी करवा रहा है। स्थिति यह है कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ ले तो एक सीट न जीत पाए।

हम चाहते हैं मायावती साथ आएं 

गांधी परिवार के नजदीकी सांसद इमरान मसूद ने कहा कि एसपी सिंह पटेल लोकसभा चुनाव राहुल गांधी की वजह से जीते, वरना 2019 में भी वे बिना गठबंधन के चुनाव लड़े थे और हार गए थे। वहीं, इमरान मसूद ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि बहिनजी (मायावती) बड़ी नेता हैं। 

हम तो चाहते हैं कि वे साथ आएं। यहां बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद 2022 में राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा प्रमुख मायावती के साथ गठबंधन करने और उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने बात तक नहीं की। अलबत्ता, इमरान मसूद के इस ताजे बयान पर बसपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed