फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident Traumatic death of bike rider after being hit by unknown Bolero, dead body scattered on the road, on

Accident: अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क पर बिखर गया शव, एक घायल

Thu, 06 Oct 2022 10:03 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 06 Oct 2022 10:03 AM IST
सार

मिर्जामुराद क्षेत्र के अरका कन्सरायपुर गांव निवासी दिनेश बिंद मुर्गा बेचने का काम करता था। बुधवार को दोपहर अपनी मोपेड से मुर्गा लेकर अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहा था तभी कछवांरोड से मिर्जामुराद की तरफ जा रही एक अज्ञात बोलेरो के चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident Traumatic death of bike rider after being hit by unknown Bolero, dead body scattered on the road, on
बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जामुराद से दर्दनाक हादसे की खबर है। रूपापुर  स्थित नेशनल हाईवे पर बुधवार की दोपहर कछवारोड से मिर्जामुराद की तरफ जा रही एक अज्ञात बोलेरो के चपेट में आने से बाइक सवार एक मुर्गा व्यवसाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भेज दिया वहीं मृतक व्यवसायी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मिर्जामुराद क्षेत्र के अरका कन्सरायपुर गांव निवासी दिनेश बिंद (उम्र 28 वर्ष) जो मुर्गा बेचने का काम करता रहा। बुधवार को दोपहर अपनी मोपेड से मुर्गा लेकर अपनी दुकान खोलने के लिए अमीनी (मिर्जामुराद) गांव जा रहा था तभी कछवांरोड से मिर्जामुराद की तरफ जा रही एक अज्ञात बोलेरो के चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं दूसरा साथी क्षेत्र के मानापुर गांव निवासी विनोद बिंद (उम्र 30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।  मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक को दो पुत्र आर्यन (5वर्ष)  व आयन्स (3 वर्ष) हैं। मृतक की पत्नी सनजीरा देबी का मौके पर रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed