फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident in Varanasi Samajwadi Party leader dies due to vehicle collision

वाराणसी में हादसा: वाहन के धक्के से बाइक सवार सपा नेता की मौत, जिला पंचायत सदस्य का लड़ चुका था चुनाव  

Sat, 19 Mar 2022 08:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Mar 2022 08:07 PM IST
सार

लंका पुलिस के अनुसार आसपास लगे सीसी कैमरे के जरिए अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है। उधर, हादसे के दौरान बाइक कहीं से भी क्षतिग्रस्त नहीं है। 

विज्ञापन
Accident in Varanasi Samajwadi Party leader dies due to vehicle collision
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

वाराणसी में डाफी टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सपा नेता की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। मिर्जापुर अदलहाट थाना अंतर्गत मदनपुरा गांव निवासी राधेश्याम की डाफी में चायपान की दुकान है और टिकरी में मकान बनवाकर रहते हैं।

विज्ञापन


राधेश्याम का सबसे बड़ा बेटा श्रवण यादव उर्फ शानू (25) होली पर रामनगर स्थित अपने दोस्त के यहां पार्टी करने गया था और रात में बाइक से घर लौट रहा था। डाफी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रमना चौकी पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता राधेश्याम के अनुसार बेटा पिछले साल सपा के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। लंका पुलिस के अनुसार आसपास लगे सीसी कैमरे के जरिए अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है। उधर, हादसे के दौरान बाइक कहीं से भी क्षतिग्रस्त नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल

कपसेठी थाना क्षेत्र के बहरी नाला के पास शुक्रवार शाम कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को भदोही स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।

भदोही के कुकुरौठी और हृदय पट्टी गांव निवासी पांच दोस्त दो बाइक पर सवार होकर होली मनाने के लिए शहर आए थे और दोपहर बाद सभी भदोही लौट रहे थे। वाराणसी-भदोही मार्ग स्थित बहरी नाला के पास आगे चल रही एक कार को बाइक सवार ओवरटेक करने लगे।

इसी बीच हृदयपट्टी गांव निवासी सुनील यादव (20) और दो अन्य युवकों की बाइक कार में टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार से टकराने के बाद सभी सड़क पर जा गिरे और पीछे आ रही बाइक भी उसकी जद में आकर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर ही सुनील की मौत हो गई और चार अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, इसमें कुकरौठी गांव निवासी विकास यादव (24) और अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed