फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident in Sonbhadra Scooty riding bank officer dies due to high speed Bolero collision

सोनभद्र: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार बैंक अधिकारी की मौत

Tue, 10 Aug 2021 12:41 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Tue, 10 Aug 2021 12:41 PM IST
सार

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के छनपटिया निवासी नवीन कुमार की मौत। वह इंडियन बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। 
 

विज्ञापन
Accident in Sonbhadra Scooty riding bank officer dies due to high speed Bolero collision
बोलेरो की टक्कर से बैंक अधिकारी की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में ओबरा थाना क्षेत्र के चोपन रोड पर मिल्लतनगर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बैंक अधिकारी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बैंक अधिकारी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के छनपटिया निवासी नवीन कुमार (35) इंडियन बैंक (पहले इलाहाबाद बैंक) में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की देर रात एक सहकर्मी के घर खाना खाने के बाद वह ओबरा कस्बे में गजराजनगर स्थित आवास पर जा रहे थे। चोपन रोड पर मिल्लतनगर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार नवीन कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायल को ओबरा परियोजना अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। चोपन सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने नवीन कुमार को मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक शारदा मंदिर रोड स्थित डिग्री कॉलेज के पास बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed