फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident in Azamgarh bike riding youth dies due to truck collision woman and girl condition critical

आजमगढ़: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला व युवती की हालत गंभीर 

Sat, 14 Aug 2021 07:22 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Sat, 14 Aug 2021 07:22 PM IST
सार

सेतापुर कारिसात निवासी तीन लोग बाइक पर सवार होकर दवा के लिए जहानागंज कस्बा आए थे। घर जाते समय पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ। 
 

विज्ञापन
Accident in Azamgarh bike riding youth dies due to truck collision woman and girl condition critical
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ में शनिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जहानागंज कस्बे के पेट्रोल पंप के पास दिन में ढाई बजे ट्रक व बाइक में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई। वहीं पीछे बैठी एक महिला व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

 
जहानागंज थाना के सेतापुर कारिसात गांव निवासी 19 वर्षीय रवि पासवान शनिवार को गांव निवासी 21 वर्षीया पूनम पत्नी अरविंद व 18 वर्षीया पारो पुत्री रामपलट को बाइक पर बैठा कर दवा दिलाने जहानागंज कस्बा आया था। ढाई बजे के आसपास वह दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


कस्बे के पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठी पूनम व पारो घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। ट्रक को मय चालक पुलिस ने पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed