{"_id":"617058f7fba9ea223d3fc0b7","slug":"accident-happened-while-returning-home-from-daughter-s-in-laws-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे रिटायर्ड शिक्षक को बोलेरो ने कुचला, बेटी के ससुराल से लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे रिटायर्ड शिक्षक को बोलेरो ने कुचला, बेटी के ससुराल से लौट रहे थे घर
Wed, 20 Oct 2021 11:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:36 PM IST
सार
बेटी के ससुराल से लौटे रिटायर्ड शिक्षक सवारी वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे तभी एक बोलेरो ने उन्हें कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के हरहुआ थाना क्षेत्र के ब्यास बाग में बुधवार शाम सड़क किनारे सवारी वाहन के इंतजार में खड़े रिटायर्ड शिक्षक(79) को बोलेरो ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक बाबतपुर की ओर से भाग निकला। मौके पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक बेटी के ससुराल से होकर घर लौटते समय वाहन के इंतजार में सड़क किनारे पत्नी के साथ रिटायर्ड शिक्षक खड़े थे।
विज्ञापन
जौनपुर के चंदवक थाना अंतर्गत बोदरी गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक सभाजीत तिवारी अपनी पत्नी लालमणि के साथ दोपहर में बेटी रेनू से मुलाकात करने उसके ससुराल बड़ागांव थाना क्षेत्र के ब्यास बाग आए हुए थे। मुलाकात के बाद शाम साढ़े चार बजे सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बोलेरो ने सभाजीत को कुचल दिया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घायल सभाजीत को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रिटायर्ड शिक्षक के पुत्र की तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन