फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident during demolition of dilapidated house; three laborers injured.

Varanasi News: जर्जर मकान गिराने के दौरान हादसा, तीन मजदूर घायल

Thu, 10 Sep 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Accident during demolition of dilapidated house; three laborers injured.
दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथपुरा में नवसंघ क्लब के पास बुधवार को जर्जर मकान को गिराते समय अ
वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथपुरा में बुधवार को एक जर्जर मकान गिराते समय हादसा हो गया। इसमें तीन मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए। जंगमबाड़ी और दशाश्वमेध क्षेत्र को जोड़ने वाली गली में नवसंघ क्लब के पास मोहम्मद स्वालेह का मकान काफी समय से जर्जर हालत में था। इसे गिराने का काम चल रहा था। अचानक भवन का एक हिस्सा गिर पड़ा। इसमें तीन मजदूरचोटिल हुए। रास्ता बाधित हो गया। दशाश्वमेध पुलिस और क्षेत्रीय पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मदनपुरा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। किसी तरह की कोई तहरीर या कोई शिकायत नहीं मिली है। लोगों ने पुलिस को बताया कि यह रास्ता हवेली से देवनाथपुरा शिवा-काली मंदिर की ओर जाता है। मकान गिरने से रास्ता बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

पार्षद ने नगर निगम को लिखा पत्र
वाराणसी। बंगाली टोला वार्ड संख्या-91 में जर्जर मकानों को लेकर क्षेत्रीय पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी (चौंदू) ने नगर निगम को पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्षद ने पत्र में कहा है कि वार्ड क्षेत्र में कई पुराने और जर्जर भवन हैं, जिनसे बारिश के दौरान हादसे का खतरा बना हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article