फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   accedent

अलग-अलग जगह डूबने से चार की मौत

Tue, 30 Mar 2021 09:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
accedent
वाराणसी। अस्सी क्षेत्र से गायब दो किशोरों के शव 24 घंटे बाद मंगलवार की दोपहर तुलसी घाट के सामने गंगा से बरामद हुए तो परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से दोनों के परिजनों को संभाला तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

भेलूपुर थाने की पुलिस को अस्सी निवासी महेश कुमार की पत्नी अनीता सिंह ने सोमवार की शाम सूचना दी थी कि कक्षा आठ में पढ़ने वाले उनके बेटे यश (15) का सुबह से पता नहीं लग पा रहा है। वह दोस्तों के साथ तुलसी घाट की ओर गया था। इसी तरह से अस्सी क्षेत्र की रामानुज नगर कॉलोनी में रहने वाले पुन्नवासी गौड़ की पत्नी रानी ने भी पुलिस को सूचना दी कि उसका बेटा पोंटू राज (15) भी गायब है। यश और राज दोनों अच्छे दोस्त थे। पुलिस जे मंगलवार की सुबह अस्सी घाट और आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक कराई तो पता लगा कि दोनों किशोर कुछ अन्य किशोरों के साथ तुलसी घाट की ओर गए थे। तुलसी घाट के सामने और आसपास गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई गई तो दोनों के शव बरामद हुए।
विज्ञापन

परिजनों बे बताया कि अस्सी क्षेत्र में रहने वाले महेश सिंह एक इंस्टीट्यूट में मार्केटिंग का काम करते हैं। घर में पत्नी अनीता सिंह, चार बेटियां प्रीति, जूही, श्वेता व दिव्या और बेटे अमन व यश था। वहीं, राज के पिता पुन्नवासी एक हॉस्टल में खाना बनाते हैं। घर में पत्नी रानी, बेटी सोना और बेटा राज था। यश और राज होली के दिन रंग खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए थे। नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में डूब गए तो उनके अन्य दोस्त किसी को सूचना दिए बगैर ही मौके से भाग निकले। देर शाम तक बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन में जुट गए। सभी को लगा कि दोनों कहीं गए होंगे और रात तक लौट आएंगे। रात में भी जब दोनों नहीं आए तो परिजनों जे पुलिस को सूचना दी। उधर, तुलसी घाट पर बच्चों के डूबने की जानकारी मिलने पर पहुंचे स्थानीय लोग घाट पर जल पुलिस की ड्यूटी लगाने के साथ ही गंगा में बैरिकेडिंग कराने और गहराई का सांकेतिक बोर्ड लगवाने की मांग अस्सी पुलिस चौकी प्रभारी से किए। लोगों का कहना था कि रविवार को भी स्नान के दौरान तुलसी घाट पर बसही इलाके के किशोर की डूबने के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
दो दिन से लापता युवक का शव तालाब में उतराया मिला
रोहनिया। दरेखू (सागरपुर) निवासी दीपक उर्फ छांगुर (25) का शव मंगलवार की सुबह उसके घर से कुछ दूर स्थित तालाब में उतराया मिला। 28 मार्च की रात से घर से गायब दीपक के शव के बरामद होने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रोहनिया थाना अंतर्गत दरेखू (सागरपुर) निवासी दीपक उर्फ छांगुर बीती 28 मार्च की रात नौ बजे के लगभग घर से निकला था। परिजनों ने काफी खोजबीन भी की लेकिन तब भी उसका कहीं पता नहीं लगा। दीपक के घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में मंगलवार को एक शव उतराया दिखा और एक किनारे कपड़े पड़े हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर आए परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि दीपक मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि अक्सर वह रात में ही सेंटरिंग का काम करने के लिए निकलता था और दो से तीन दिन बाद घर आता था। पांच भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे दीपक की एक लड़की है। दीपक की मौत के बाद उसकी पत्नी मुनारी देवी, पत्नी संजू देवी और पिता शरीफ राम सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर, ग्रामीणों ने आशंका जताई कि दीपक मछली पकड़ने के उद्देश्य से कपड़ा निकाल कर तालाब में उतरा होगा और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया होगा।
-----
दोस्तों के साथ मार्कंडेय महादेव घाट पर स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत
चौबेपुर। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव घाट पर दोस्तों के साथ होली के दिन स्नान करने गए मनीष जायसवाल (19) की गंगा में डूबने की वजह से मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

वाराणसी के शांतिपुरम छोटा लालपुर का निवासी मनीष जायसवाल अपने दोस्तों राजू प्रजापति, कन्हैया प्रजापति, चंदन प्रजापति, शिवप्रकाश यादव, अंकित मिश्रा और हर्ष विश्वकर्मा के साथ होली खेलने के बाद दोपहर गंगा स्नान और दर्शन-पूजन के लिए मार्कंडेय महादेव घाट पर गया था। नहाने के दौरान ही मनीष का पैर फिसल गया तो वह गहरे पानी में चला गया और डूबने की वजह से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालवाया। मनीष के भाई प्रदीप जायसवाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed