फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AC two and three coaches were kept as general in train

Varanasi News: एसी टू और थ्री कोच को बना रखा था जनरल, कराया खाली; अभियान से मचा हड़कंप

Wed, 24 Apr 2024 07:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 07:26 PM IST
सार

Varanasi News: प्लेटफार्मों व एफओबी पर भीड़ नियंत्रण व दिव्यांग, महिलाओं, वृद्ध व बच्चों को खड़ी ट्रेन में चढ़ने व उतरने में मदद की जा रही है।

विज्ञापन
AC two and three coaches were kept as general in train
टिकट चेक करते टीटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेनों में टू और थ्री एसी कोच को जनरल कोच बनाने वालों के खिलाफ पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


छपरा-औड़िहार के बीच सारनाथ एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों में स्पेशल स्क्वॉड और वाराणसी कॉमर्शियल की रेड टीम ने बेटिकट, वेटिंग टिकट यात्रियों का फाइन करने के साथ उन्हें रिजर्व कोच में न बैठने की हिदायत दी। 
विज्ञापन


कंफर्म टिकट नहीं होने पर यात्रियों को जनरल कोच में भेजा गया। टॉयलेट के रास्ते बैठे यात्रियों को हटाया गया। स्लीपर व वातानुकूलित कोच के यात्रियों से भी टीम ने मुलाकात की और कहा कि यदि कोई अनधिकृत व्यक्ति सफर करता है तो चेकिंग स्टाफ से शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम वीके श्रीवास्तव ने बताया कि यदि कोच में ऐसे यात्री पाए जा रहे हैं, तो मौजूदा नियमों के अनुसार जुर्माना लगाने के साथ ही अन्य कार्रवाई भी की जा रही है। मंडल के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण की व्यापक व्यवस्था के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed