{"_id":"65075ac9aa50e7d868004e04","slug":"ac-of-train-broke-down-at-banaras-station-passengers-remained-standing-varanasi-news-c-20-vns1013-364182-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बनारस स्टेशन पर ट्रेन का एसी खराब, खड़े रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बनारस स्टेशन पर ट्रेन का एसी खराब, खड़े रहे यात्री
विज्ञापन
बनारस स्टेशन से रामेश्वरम जाने वाली बनारस-रामेश्वरम एक्सप्रेस का रविवार की रात एसी खराब होने से पौने तीन घंटे बाद ट्रेन रवाना हो सकी। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर आठ पर आयी। करीब पंद्रह मिनट तक उसका एसी नहीं चला तो सभी यात्री आक्रोशित होकर बाहर उतर आए। पूछताछ के बाद पता चला कि सभी एसी कोच का एसी खराब है। कर्मचारियों ने एसी ठीक करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस वजह से यात्रियों को बाहर ही खड़े रहना पड़ा। करीब पौने तीन घंटे बाद दूसरा जनरेटर कार लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
बनारस स्टेशन से ही रात 8 बजे बनारस-रामेश्वरम एक्सप्रेस जाती है। ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने के बाद पता चला कि उसका एसी खराब है। इसकी जानकारी रेल अधिकारियों को हुई तो उन्होंने टेक्नीशियन को भेजा लेकिन लाख प्रयास के बाद एसी काम नहीं कर सकी। बहुत देर बाद पता चला कि ट्रेन के जेनरेटर कार में खराबी ही इसकी वजह है। इसकी वजह से बनारस स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर आठ के बजाय छह नंबर से रवाना किया गया। काशी दर्शन के लिए आए नेल्लूर आंधप्रदेश के गोपीकृष्णा, जी मित्तो, एस रामाराव आदि यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में बैठने के बाद पता चला कि एसी खराब है। इस वजह से नीचे उतरना पड़ा। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि दूसरी ट्रेन का जनरेटर कार लगाकर ट्रेन को 10: 48 बजे रवाना किया गया।