फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AC of Patna-Lucknow Vande Bharat Express is not working crew member not pay attention after complaint

Vande Bharat: पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का एसी खराब, शिकायत के बाद भी क्रू मेंबर ने नहीं दिया ध्यान

Sun, 09 Jun 2024 11:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 11:52 AM IST
सार

Varanasi News: कई बार शिकायत के बाद ट्रेन में सवार क्रू मेंबर ने कोई ध्यान नहीं दिया। विवश होकर एक्स पर डीआरएम लखनऊ से शिकायत दर्ज करानी पड़ी। एसी सही तरीके से नहीं चलने से घबराहट हो रही थी।

विज्ञापन
AC of Patna-Lucknow Vande Bharat Express is not working crew member not pay attention after complaint
वंदे भारत। - फोटो : ANI

विस्तार

वंदे भारत ट्रेन में एसी कूलिंग की समस्या थम नहीं रही है। शनिवार को पटना-लखनऊ वंदे भारत के ई-वन कोच में एसी कूलिंग कम होने की शिकायत यात्रियों ने की है। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन के क्रू मेंबर से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


वाराणसी कैंट से ट्रेन छूटने के बाद कोच में एसी कूलिंग की समस्या आ गई। दो जून को नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत में भी एसी फेल होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 22345 पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के ई-वन कोच में सफर कर रहे यात्री अभय शाही के अनुसार ई-वन कोच में एसी काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन


कई यात्रियों ने इसकी शिकायत क्रू मेंबर से की। सुबह साढ़े नौ बजे कैंट से ट्रेन छूटने के बाद एसी ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया।

यात्री अमित ने बताया कि जब वंदे भारत जैसी ट्रेन का यह हाल है तो अन्य ट्रेनों की क्या स्थिति होती होगी। पिछले दो जून को भी 22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-4 में एसी फेल होने से यात्रियों को आठ घंटे तक परेशान होना पड़ा था। यात्री किंशुक घोष ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। ट्रेन के वाराणसी कैंट लौटने पर एसी ठीक किया जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed