फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AC, cold cooler business in Korana

कोराना में ठंडा पड़ा एसी, कूलर का कारोबार

Wed, 19 May 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
AC, cold cooler business in Korana
दो साल में यह दूसरी बार है कि इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों का कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ सका। वैवाहिक लग्न और गर्मी का यह सीजन कारोबारी घरों में बैठकर गुजार रहे हैं। आंशिक लाकडाउन के चलते दुकान मई से ही बंद हैं तो कारोबारियों का कारोबार भी ठंडा पड़ गया है। एसी, कूलर, फ्रिज, पंखा, वाटर कूलर, टीवी, वाशिंग मशीन आदि की बिक्री 30 अप्रैल से ही जिले में बंद है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों के अनुसार, 200 करोड़ से अधिक का ही नुकसान हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल अप्रैल-मई में लॉकडाउन था, जिस कारण कारोबार ठप रहा। इस बार भी लाकडाउन ने सब तहस नहस कर दिया। कंपनियों की ओर से करोड़ों रुपये का माल कारोबारियों के गोदामों में पड़ा है। संरक्षक सुबोध अग्रवाल ने बताया कि इस साल शादी लग्न अधिक होने के चलते आस थी कि पिछले साल की भरपाई हो सकेगी। लेकिन ऐसी विभिषिका आई कि सब अरमानों पर पानी फेर दिया। ऑर्डर पर मंगाए माल से पूंजी फंस गई है।
विज्ञापन

होम डिलिवरी करने की मिले अनुमति
इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर एसोसिएशन के महामंत्री राजेश सोनी ने बताया कि जिले में छोटी-बड़ी लगभग 500 इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानें है। गर्मी के सीजन में हर किसी के यहां से लगभग दो से तीन लाख रुपये का रोजाना का कारोबार होता है। अप्रैल व मई ही बिक्री का समय होता है, लेकिन इस बार दुकानें मई में खुलने की उम्मीद भी नहीं है। लगभग शहर भर में मिलाकर 200 करोड़ से अधिक का ही कारोबार प्रभावित है। उपाध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि ई-कामर्स कंपनियों को माल बेचने की छूट है लेकिन हम डीलरों को छूट नहीं दी गई है। हमारी मांग है कि ग्राहकों के आर्डर पर होम डिलिवरी करने की अनुमति प्रदान करें। क्योंकि माल नहीं बिकेगा तो स्थिति बहुत दयनीय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed