{"_id":"5f1c25378ebc3e638046013a","slug":"abvp-submitted-demand-letter-consisting-of-bhu-vice-chancellor-for-do-not-exam-during-coronavirus-pandemic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ABVP ने उठाया छात्रों की परीक्षा न कराने का मुद्दा, बीएचयू कुलपति से मिलकर सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ABVP ने उठाया छात्रों की परीक्षा न कराने का मुद्दा, बीएचयू कुलपति से मिलकर सौंपा मांग पत्र
Sat, 25 Jul 2020 05:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 25 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
ABVP ने बीएचयू कुलपति से मिलकर सौंपा मांग पत्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) के कार्यकर्ताओं ने बीएचयू में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा न कराए जाने का मुद्दा उठाया है। इसके लिए शनिवार को कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर से मिलकर कार्यकर्ताओं ने वैकल्पिक मूल्यांकन करने की मांग की हैं।
विज्ञापन
परिषद के बीएचयू विभाग संयोजक अधोक्षज पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुलपति को दिए मांग पत्र में कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसी परिस्थिति में छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराया जाना उचित नहीं होगा। अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं की परीक्षा न करा कर वैकल्पिक मूल्यांकन ही छात्र हित में होगा।
विज्ञापन
किसी भी तरह की ऑफलाइन परीक्षा न कराई जाए। कार्यकर्ताओं ने परंपरागत परीक्षा का स्थान पर मूल्यांकन के अन्य प्रारूपों जैसे असाइनमेंट, रिपोर्ट, ऑनलाइन पोर्टल पर परीक्षा, डाक से असाइनमेंट रिपोर्ट भेजने की सुविधा आदि पर विचार करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे छात्र जो मूल्यांकन पद्धति में इच्छुक ना हो उन्हें स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा देने की सुविधा दी जाए। कुलपति ने सुझाव पर नियमानुसार कार्यवाही का भी आश्वासन दिया है।