{"_id":"671ba645e439830d92067792","slug":"abvp-students-took-out-a-protest-march-in-bhu-protested-against-the-bhu-administration-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू में एबीवीपी के छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, बीएचयू प्रशासन का विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू में एबीवीपी के छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, बीएचयू प्रशासन का विरोध जताया
Fri, 25 Oct 2024 07:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 25 Oct 2024 07:38 PM IST
सार
वाराणसी में बीएचयू के छात्रों ने आक्रोश मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और इसके साथ ही अपनी मांगो पर ध्यान देने की अपील की। छात्रों ने सेंट्रल आफिस से बीएचयू सिंहद्वार तक अपनी आवाज बुलंद की। आपको बता दें कि 19 मांगों को लेकर एबीवीपी संगठन के छात्र 8 दिनों से सेंट्रल ऑफिस का चैनल गेट बंदकर प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन
बीएचयू में आक्रोश मार्च निकालते एबीवीपी के छात्र
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी बीएचयू में एबीवीपी के छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला। करीब 100 छात्रों ने चहल कदमी करते हुए सेंट्रल ऑफिस से लेकर सिंहद्वार तक नारेबाजी की। आज धरने का आठवां दिन था। 19 मांगों को लेकर एबीवीपी संगठन 8 दिनों से सेंट्रल ऑफिस का चैनल गेट बंदकर धरने पर बैठा है।
विज्ञापन
पीएचडी एडमिशन से लेकर आईओई फंड में रिसर्च के लिए बांटे गए पैसों को लेकर काफी नाराजगी है। एमफिल डिग्री धारकों को अवसर देने, नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी के साथ हो रहे अन्याय, स्पंदन को पुनः शुरू करने, आईओई धन के दुरूपयोग की जांच हो।
विज्ञापन
इस धरने के दौरान एक भी बार प्रशासन के किसी भी सक्षम पदाधिकारी ने धरनारत विद्यार्थियों से उनकी मांगो पर संवाद नहीं किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस छात्र विरोधी रवैया के खिलाफ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परिसर में आक्रोश मार्च निकाला।
विज्ञापन
इस आक्रोश मार्च में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया और मांगो को ले कर अपनी आवाज बुलंद की। प्रशासन की संवादहीनता और अनियमितता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यह आक्रोश मार्च केंद्रीय कार्यालय से विश्वनाथ मंदिर एवं संकाय मार्ग से कुलपति आवास होते हुए महिला महाविद्यालय तिराहे पर समाप्त हुआ।
इस आक्रोश मार्च के दौरान अभाविप काशी प्रांत के प्रांत मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव ही छात्र हितों के लिए कार्य करती है।