फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ABVP raised questions on beating of students in BHU hostel varanasi

Varanasi: BHU हॉस्टल में छात्रों की पिटाई पर ABVP कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Sun, 18 Feb 2024 12:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 18 Feb 2024 12:52 PM IST
सार

बीएचयू हॉस्टल में वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत के बाद नाराज छात्रों ने हंगामा कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी पटककर छात्रों को खदेड़ा। इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने छात्रों की पिटाई का आरोप लगाकर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। 

विज्ञापन
ABVP raised questions on beating of students in BHU hostel varanasi
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू परिसर में शनिवार की रात गाड़ी से एक व्यक्ति के कुचलने और इसके विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों की हॉस्टल में लाठी से पिटाई करने की घटना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने सवाल खड़ा किया है। गाड़ी से कुचलने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी और छात्रों की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के प्रांत मंत्री अभय प्रताप सिंह का कहना है कि जहां विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासन बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने में अक्षम है वहीं विश्वविद्यालय परिसर में हॉस्टल में घुसकर पुलिस द्वारा छात्रों को लाठी से पीटा जाना निंदनीय है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें; Varanasi : बीएचयू में वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, छात्रों ने सिंह द्वार बंदकर किया हंगामा; पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू इकाई के अध्यक्ष प्रशांत राय और मंत्री भास्करादित्य त्रिपाठी ने छात्रों पर लाठी से पीटने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई और गाड़ी से कुचलने वाले की गिरफ्तारी और ठोस  कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed