फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student protest after Laborer died due to vehicle collision in campus

Varanasi : बीएचयू में वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, छात्रों ने सिंह द्वार बंदकर किया हंगामा; पुलिस ने खदेड़ा

Sun, 18 Feb 2024 12:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 18 Feb 2024 12:06 PM IST
सार

बीएचयू कैंपस के डालमिया हॉस्टल के पास चारपहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। जिससे नाराज छात्रों ने सिंह द्वार बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
BHU student protest after Laborer died due to vehicle collision in campus
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू कैंपस स्थित डालमिया हॉस्टल के समीप शनिवार की रात भाजपा का झंडा लगे तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गई। घटना से गुस्साए छात्रों ने वाहन को क्षतिग्रस्त करने के बाद डालमिया हॉस्टल के समीप हंगामा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके साथ ही छात्रों का एक गुट विश्वविद्यालय के सिंह द्वार को बंद कर धरने पर बैठ गया।

विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि कैंपस से बाहर के आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। कैंपस में दोबारा ऐसी घटना न होने पाए, यह सुनिश्चित किया जाए। पुलिस सभी को समझा-बुझाकर शांत कराने के प्रयास में लगी हुई थी। रात 11.45 बजे चार थानों की फोर्स के साथ डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार मौके पर लंका स्थित मालवीय चौराहा पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथपुरा, पांडेय हवेली का रहने वाला कृष्ण चंद्र (48) तंदूर का काम करता था। कृष्ण चंद्र बीएचयू में काम करने वाली अपनी सास से मिलने आया था। इसके बाद वह साइकिल से अपने घर जा रहा था। डालमिया हॉस्टल के समीप तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से कृष्ण चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

छात्रों का आरोप है कि आरोपी चालक कृष्ण चंद्र को अपने वाहन में लाद कर भाग रहा था। उन लोगों ने दौड़ाया तो आरोपी चालक घायल को छोड़ कर भाग निकला। सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कृष्ण चंद्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका शिवाकांत मिश्र ने बताया कि हादसे से संबंधित वाहन पुलिस के कब्जे में है। रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू की मोर्चरी में रखवाया है।

अधिकारी बोले
घटना किस जगह हुई है और कैसे हुई है, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। छात्रों को समझा कर शांत कराने का प्रयास किया गया। छात्रों की मांग पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -प्रो. शिव प्रकाश सिंह, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed