{"_id":"66fa6dc7582b2d91260eed01","slug":"abvp-protests-in-bhu-scuffle-with-security-guard-outside-central-office-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू में एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन, सेंट्रल ऑफिस के बाहर सिक्योरिटी गार्ड से धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू में एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन, सेंट्रल ऑफिस के बाहर सिक्योरिटी गार्ड से धक्का मुक्की
Mon, 30 Sep 2024 02:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:52 PM IST
सार
बीएचयू में छात्रों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। छात्र प्राक्टोरियल बोर्ड पहुंचे और अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया और अनियमितता का आरोप लगाया। सुरक्षा गार्डों के साथ उनकी जमकर धक्का मुक्की हुई।
विज्ञापन
बीएचयू में प्रदर्शन कर रहे छात्र
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का धरना प्रदर्शन चल रहा है। छात्रों और प्राक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा गार्डों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई।
विज्ञापन
छात्रों ने कि हॉस्टल में अराजकता बढ़ रही है। एंट्रेंस में घोर अनियमितता है। आईओआई फंड का जमकर दुरूपयोग हो रहा है।
शैक्षणिक गतिविधियों में लापरवाही के साथ ही छात्रों की गुंडागर्दी सातवें आसमान पर है। प्रदर्शन करने वाले छात्र कुलपति की गाड़ी के आगे छात्र विरोधस्वरूप लेट गए। फिर, सेंट्रल ऑफिस की दीवार पर चढ़ गए। एक छात्र ने अपने ऊपर गमले फोड़ने की धमकी दी। वहीं कुर्ता पायजामा में आया एक छात्र जमीन में लेटकर विरोध करने लगा। 5 से 6 गार्डों ने उसे वहां से जबरन हटाया तो वो छात्र चिल्लाने लगा कि जानबूझकर दलित छात्र को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन