फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ABVP protest in BHU Central office surrounded over problems prevailing in campus

बीएचयू में एबीवीपी का प्रदर्शनः परिसर में व्याप्त समस्याओं को लेकर घेरा केंद्रीय कार्यालय, की जमकर नारेबाजी

Thu, 04 Jul 2024 02:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 02:23 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू परिसर में लगातार हरे पेड़ों की कटाई, शोध प्रवेश प्रक्रिया में देरी, बिना छात्रावास आवंटन के ही छात्रों की कक्षाओं के संचालन और परीक्षा लेने, वायलिन वादन का कोर्स बंद करने की मांगों को लेकर छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से शीघ्र इन समस्याओं के निराकरण की मांग की l 

विज्ञापन
ABVP protest in BHU Central office surrounded over problems prevailing in campus
बीएचयू केंद्रीय कार्यालय के बाहर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में गुरुवार की सुबह एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही धरने पर बैठ गए। लगभग एक घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम चीफ प्रॉक्टर और डीन ऑफ स्टूडेंट अनुपम कुमार नेमा ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में पेड़ों की कटाई, छात्रावास आवंटन के बिना ही कक्षाओं संचालन, शोध प्रक्रिया में लेट-लतीफी को लेकर नाराज थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी हिंदू विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि छात्रों का छात्रावास खोले बिना कक्षाओं का संचालन और परीक्षा लेना बिल्कुल गलत है। इस पर रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने छात्रावास आवंटन के बाद ही कक्षा संचालन और परीक्षा की मांग की। 


विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष आनंद माथुर ने मंच कला संकाय में चल रहे वायलिन के कोर्स को बंद करने पर छात्रों के भविष्य से खेल न करते हुए कोर्स पुनः प्रारंभ करने की मांग की। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय व प्रांत कार्यसमिति सदस्य सर्वेश सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।



प्रदर्शन में खेलो भारत के प्रांत संयोजक पल्लव सुमन, आयुष सिंह,अभिषेक चतुर्वेदी, रघुनन्दन, केसरी नंदन, रुक्मणी पाठक, दिलीप मूर्मू, कुलदीप शाहू,सूर्यांश मिश्रा, यश वर्धन सिंह, सुधांशु राय सहित भारी संख्या में विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed