फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ABVP activists stage a sit-in protest after locking the BHU VC's office

Varanasi News: बीएचयू के वीसी ऑफिस के बाहर तालाबंदी कर धरने पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता

Fri, 16 Oct 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
ABVP activists stage a sit-in protest after locking the BHU VC's office
बीएचयू में विद्यार्थियों की विभिन्न मूलभूत एवं लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अखिल भा - फोटो : विभाग
बीएचयू में 18 दिनों के अनिश्चितकालीन आंदोलन के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कुलपति कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। केंद्रीय कार्यालय के पहले तल की गैलरी में बैठकर चैनल गेट के बाहर नारेबाजी भी की। इस बीच कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समाधान नहीं देकर समस्या टाली जा रही है। उनका कहना था कि पिछले दिनों धरने में उठी उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया। लोकपाल बीएचयू की ओर से जो पत्र आंदोलन समाप्ति पर दिया गया था। ये कहा गया था कि 12 अक्तूबर को संबंधित मांगों पर अध्यक्ष और लोकपाल सुख महेंद्र सिंह ने ही आश्वासन जताया था। अभी तक चार दिन बीत गए लेकिन कोई आधिकारिक पक्ष नहीं आया। इन छात्रों ने बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग की थी। हालांकि, धरने के 18वें और भूख हड़ताल के दूसरे दिन जांच बिठा दी गई थी। छात्रों ने कहा कि विद्यार्थी परिषद, छात्रावासों में व्याप्त समस्याएं, विद्यार्थियों की सुरक्षा, सड़क और बिजली-पानी से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं के साथ और छात्रहित से संबंधित मांगों पर लगातार विवि प्रशासन का ध्यान दिलाया गया था। इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को पूर्व में पत्र और सूचनाएं भी दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed