फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ABVP activists recited the Sundarkand at BHU.

Varanasi News: बीएचयू में अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया सुंदरकांड का पाठ

Sun, 27 Sep 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
ABVP activists recited the Sundarkand at BHU.
वाराणसी। बीएचयू में चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सुंदरकांड का पाठ किया। 23 सितंबर से केंद्रीय कार्यालय पर चल रहे धरना, प्रदर्शन के तहत पहले मौन प्रदर्शन और फिर ओपन माइक के माध्यम से अपनी बात विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखी। शनिवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। अभाविप बीएचयू इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। विद्यार्थियों को कार्यक्रम आयोजित न करने देने का भी प्रयास किया गया। मंत्री अनुराग तिवारी ने कहा कि पिछले कई दिनों से विद्यार्थी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीकों से अपनी आवाज विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed