फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Abhay Bakre becomes General Manager of varanasi diesel locomotive works represented India in G20

UP: अभय बाकरे बने बरेका के महाप्रबंधक, जी20 में कर चुके हैं भारत का प्रतिनिधित्व; ईंधन दक्षता के हैं जानकार

Fri, 14 Jun 2024 05:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 05:08 PM IST
सार

Varanasi News: अभय बाकरे भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स सेवा के 1988 बैच में शामिल हुए और उन्होंने दक्षिण रेलवे गेज परिवर्तन, दिल्ली मेट्रो और कोलकाता मेट्रो विस्तार जैसे कई प्रमुख रेलवे परियोजनाओं में काम किया। अपनी प्रारंभिक पोस्टिंग के दौरान वे दक्षिण रेलवे में इलेक्ट्रिकल लोको और ईएमयू संचालन के लिए जिम्मेदार थे।

विज्ञापन
Abhay Bakre becomes General Manager of varanasi diesel locomotive works represented India in G20
अभय बाकरे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभय बाकरे ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) के महाप्रबंधक का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले, श्री बाकरे 2017 से ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के महानिदेशक (प्रमुख) के पद पर थे, जो देश में ऊर्जा संरक्षण की रणनीति विकसित करने के लिए केंद्र सरकार के अधीन महत्वपूर्ण संगठन है। उन्होंने 2018 से 2023 तक जी20 ऊर्जा संरक्षण कार्य समूह और मंत्रिस्तरीय बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 

विज्ञापन


उन्होंने जलवायु परिवर्तन शमन और भारतीय अर्थव्यवस्था के डीकार्बोनाइजेशन को सुनियोजित करने के लिए ‘पंचामृत’ घोषणा के अनुरूप भारतीय अर्थव्यवस्था के ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


ऊर्जा दक्षता ब्यूरो में शामिल होने से पहले वे रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक थे और  भारतीय रेलवे के लिए पर्यावरण नीतियों की शुरुआत की थी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) के प्रमुख के रूप में, उन्होंने परिवहन क्षेत्र में ईंधन दक्षता को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में संयुक्त विकास आयुक्त के रूप में भी काम किया और एमएसएमई क्षेत्र के लिए विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा दिया। अभय बाकरे आईआईटी, खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एम.टेक हैं।

विश्व रक्तदाता सम्मान दिवस के अवसर पर रक्तदाताओं का किया सम्मान
बरेका महाप्रबंधक के दिशा-निर्देशन एवं प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में विश्व रक्तदाता सम्मान दिवस के अवसर पर केंद्रीय चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन श्री हरशंकरानन्द जी ब्लड बैंक वाराणसी के सहयोग से किया गया।

शुभारंभ करते हुए प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार ने बताया कि सुरक्षित रक्त से जीवन को बचाने के लिए 18 से 65 वर्ष तक के सभी व्यक्तियों द्वारा (कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर) रक्तदान किया जाना चाहिए।

स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित करने से आम जनमानस को रक्तदान हेतु प्रेरित किया जाना चाहिए एवं स्वैच्छिक रक्तदान में लोगों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए, ताकि किसी के जीवन को बचाया जा सके। 

बरेका महाप्रबंधक अभय बाकरे ने 36वीं बार रक्तदान करने के लिए जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, मुकेश कुमार सिंह को 11वीं बार, शिवकांत त्रिपाठी को 38वीं बार, उमेश श्रीवास्तव को 35वीं बार, नवीन कुमार सिंहा को 35वीं बार एवं विष्णु देव दूबे को 11वीं बार रक्तदान करने हेतु प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया ताकि अधिक से अधिक लोग प्रेरित होकर रक्तदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed