फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aastha special 32 trains will run from North East to Purvanchal for Ayodhya

UP: रामलला के दर्शन होंगे आसान, अयोध्या के लिए पूर्वोत्तर से पूर्वांचल तक चलेंगी 32 आस्था स्पेशल ट्रेनें

Wed, 24 Jan 2024 05:23 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Jan 2024 05:23 PM IST
सार

रामलला के दर्शन अब आसान होंगे। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब पूर्वोत्तर के असम, त्रिपुरा, गुवाहाटी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के साथ बिहार, पीडीडीयू नगर स्टेशन, वाराणसी कैंट होते हुए आस्था स्पेशल ट्रेनें अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
Aastha special 32 trains will run from North East to Purvanchal for Ayodhya
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश के कोने-कोने से रेलवे अयोध्या के लिए नई ट्रेनें शुरू कर रहा है। आस्था स्पेशल के नाम से 30 जनवरी से ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। पूर्वोत्तर के असम, त्रिपुरा, गुवाहाटी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के साथ बिहार, पीडीडीयू नगर स्टेशन, वाराणसी कैंट होते हुए यह स्पेशल ट्रेनें अयोध्या जाएंगी। इस ट्रेन के जरिये पूर्वोत्तर से पूर्वांचल तक का जुड़ाव होगा।

विज्ञापन


32 ट्रेनें पीडीडीयूनगर स्टेशन और वाराणसी कैंट से होकर गुजरेंगी। श्रद्धालुओं से भरे इस ट्रेन की कड़ी सुरक्षा होगी। रेलवे बोर्ड से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सभी स्टेशनों से सुरक्षा के बाबत जानकारी मांगी गई है। 30 जनवरी से तीन मार्च तक आस्था स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। रेलवे बोर्ड अधिकारियों के अनुसार आस्था स्पेशल ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच होंगे।
विज्ञापन


पूवोत्तर के सात राज्यों की ट्रेनें पीडीडीयूनगर स्टेशन और वाराणसी कैंट होकर जाएंगी और उनका ठहराव भी होगा। 30 जनवरी को पहली ट्रेन टाटानगर से, दूसरी ट्रेन भागलपुर से और तीसरी ट्रेन हावड़ा से अयोध्या के लिए रवाना होगी। 31 जनवरी को पुरी, वर्धमान और नाॅर्थ ईस्ट से अयोध्या जाएंगी। इस तरह हफ्ते में दो से तीन दिन ट्रेनों का कैंट स्टेशन से होकर अयोध्या जाने का सिलसिला तीन मार्च तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित स्टेशनों से रेलवे ट्रैक किनारे संवेदनशील स्थलों व सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं की जानकारी मांगी गई है। कैंट स्टेशन से संवेदनशील स्थलों और सुरक्षा के लिहाज से पूरी जानकारी भेज दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी को भी सतर्क किया गया है। आस्था स्पेशल ट्रेनें जिन स्टेशनों से गुजरेंगी, उस स्टेशन के आरपीएफ और जीआरपी के जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed