फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aarti performed of poeple for did not wore mask in varanasi

वाराणसी : व्यापारियों का गजब अभियान, मास्क न पहनने वालों की उतारी गई आरती

Mon, 05 Apr 2021 11:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Apr 2021 11:53 AM IST
सार

  • पिछले चार दिन में ही संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार हो गया
  • विक्रेताओं से अपील की गई कि कोविड-19 के नियमों का पालन करें

विज्ञापन
Aarti performed of poeple for did not wore mask in varanasi
मास्क न पहनने वालों की उतारी आरती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण का दायरा वाराणसी में लगातार बढ़ रहा है। पिछले चार दिन में ही संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार हो गया है। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वाराणसी की सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब की ओर से विशेश्वरगंज स्थित दूध मंडी में अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क नहीं लगाने वालों की व्यापारियों ने आरती उतारी और मास्क लगाने की अपील की।

विज्ञापन


दूध मंडी में आए विक्रेताओं से अपील की गई कि कोविड-19 के नियमों का पालन करें और प्रशासन द्वारा निर्देशित सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के आदेशों का कड़ाई से पालन करें। कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन लगाने के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा। तभी हम सफलतापूर्वक कोरोना से लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


संस्था अध्यक्ष मुकेश जायसवाल व उद्यमी विजय कपूर ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल भी कोरोना अपना विकराल रूप धारण करते हुए लोगों को अपना शिकार बना रहा है। पिछले साल कोरोना के वजह से बेपटरी हो चुके व्यापार को पटरी पर लाने के लिए व्यवसायियों द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aarti performed of poeple for did not wore mask in varanasi

पिछले साल की तरह इस साल भी कुछ नासमझ लोगों की लापरवाही की वजह से कोरोना ने फिर से अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इससे लड़ने का एकमात्र कारगर उपाय सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना और समय-समय पर नियमित रूप से हाथ धोना है।

अभियान में अमरेश जायसवाल, नंदकुमार टोपी वाले, अनिल केसरी, प्रदीप गुप्त, राजेश केसरी, पंकज पाठक, डॉ मनोज यादव, सुनील अहमद खान, राजेश श्रीवास्तव आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed