फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aarti, offer water to the gentle welcome Samvatsar

आरती, अर्घ्य से सौम्य संवत्सर का स्वागत

Sat, 09 Apr 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 09 Apr 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Aarti, offer water to the gentle welcome Samvatsar
केदारघाट पर नव संवत्सर पर सूर्य को अर्घ्य देते श्री विद्यामठ के बटुक।
पौ फटने से पहले ही शुक्रवार को सौम्य नामक नव संवत्सर के स्वागत में पतितपावनी गंगा के तट पर हजारों लोगों ने सपने संजोए। कहीं फूलों से तो कहीं रंगों से रंगोलियां बनाई गईं। अस्सी, दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा की आरती और अनुष्ठान से नव संवत्सर सौम्य का स्वागत किया गया। उधर, शंकराचार्य घाट पर प्रातर्मंगलम् के नौवें वार्षिकोत्सव में भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर संतों-बटुकों ने योग-प्राणायाम से योगी जीवन-निरोगी काया का संदेश दिया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर रामगोपाल मोहले ने नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। नव संवत्सर की अगवानी में शंकराचार्य घाट पहुंचे मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने काशी की संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का बखान किया।  उन्हंे आठ वर्ष पूर्व की वह घड़ी भी याद आ गई जब उन्होंने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

बतौर विशिष्ट अतिथि काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने नव संवत्सर से नई शुरुआत पर रोशनी डाली। कहा कि भारतीय संस्कृति को गुरु के ही माध्यम से जाना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अध्यक्षता कर रहे गंगा सेवा अभियानम के संयोजक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि नई पीढ़ी प्रात:काल के महत्व को भूलती जा रही है। हमारी संस्कृति में सुबह का बहुत महत्व है। यह कार्यक्रम इसी उद्देश्य से आरंभ हुआ था कि लोग बनारस की सुबह को देखें और सूर्योदय से जीवन का प्रारंभ कर सकें । इससे पहले शुभारंभ चारों वेदों के मंगलाचरण से हुआ। इस मौके पर पं. गिरीश तिवारी, अधिवक्ता रमेश उपाध्याय, गंगा औषधि केंद्र के संचालक रवि त्रिवेदी, रागिनी पांडेय, सावित्री पांडेय, डॉ. हरेंद्र राय, अविनाश चंद्र, संध्या टंडन, नंदू कन्नौजिया, शिवजी शास्त्री, सदाशिव ब्रह्मेंद्र सरस्वती समेत तमाम लोग उपस्थित थे । इस अवसर पर सनातनी पंचांग का विमोचन किया गया। अरुण योगी जी ने गणेश वंदना की। गायक डॉ. विजय कपूर ने गंगा आरती के बाद भजनों की प्रस्तुति की। तबले पर बलराम मिश्र एवं पैड पर सूरज चक्रवाल ने संगत की। मयंक शेखर मिश्र एवं अमित तिवारी ने संयोजन किया। संचालन साध्वी पूर्णाम्बा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed