फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aarti of soldiers with tricolor on Kargil Vijay Diwas, Ganga bank honored with flowers

Kargil Vijay Diwas 2023: कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा संग जवानों की उतारी आरती, गंगा तट फूलों से हुआ सम्मान

Wed, 26 Jul 2023 10:35 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 26 Jul 2023 10:35 AM IST
सार

नमामि गंगे और  भारत विकास परिषद 'आस्था' के सदस्यों ने सूबेदार फूलचंद खेदर के नेतृत्व में उपस्थित  के जवानों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम देकर वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। टीम ने गंगा किनारे की स्वच्छता कर राष्ट्र जीवन की स्पंदन गंगा, राष्ट्र ध्वज तिरंगा और वीर जवानों का सम्मान करने की अपील की। भारत माता की जय, वंदे मातरम् ,जय हिंद की गूंज से गंगा घाट गुंजायमान हो उठा।

विज्ञापन
Aarti of soldiers with tricolor on Kargil Vijay Diwas, Ganga bank honored with flowers
Kargil Vijay Diwas 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के वीर सपूतों को समर्पित 24वें 'कारगिल विजय दिवस' के अवसर पर नमामि गंगे और भारत विकास परिषद 'आस्था' के संयुक्त तत्वावधान में राजेंद्र प्रसाद घाट पर मां गंगा, तिरंगा और जवानों की आरती उतारी गई।  जवानों पर पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया । तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर जीत का परचम फहराने वाले जवानों को याद कर कारगिल युद्ध के नायकों की बहादुरी और वीरता को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Hearing: ज्ञानवापी स्थित आराजी पर भगवान का मालिकाना हक संबंधित मामले पर सुनवाई आज, ये है मामला
विज्ञापन

नमामि गंगे और  भारत विकास परिषद 'आस्था' के सदस्यों ने सूबेदार फूलचंद खेदर के नेतृत्व में उपस्थित  के जवानों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम देकर वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। टीम ने गंगा किनारे की स्वच्छता कर राष्ट्र जीवन की स्पंदन गंगा, राष्ट्र ध्वज तिरंगा और वीर जवानों का सम्मान करने की अपील की। भारत माता की जय, वंदे मातरम् ,जय हिंद की गूंज से गंगा घाट गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्र भक्ति के प्रेरक इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को हमारा शत-शत नमन है। भारत विकास परिषद 'आस्था' के प्रांतीय महासचिव रविप्रकाश जायसवाल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर दुनिया ने हिंदुस्तान का पराक्रम देखा है। जब देश के जांबाजों ने दुश्मनों को बेदम कर दिया था। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव रविप्रकाश जायसवाल , नमामि गंगे महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, पूजा मौर्या , भारत विकास परिषद के प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख रमेश विश्वकर्मा, शाखा अध्यक्ष सरिता विश्वकर्मा, विजय श्रीवास्तव, दिनेश यादव, विकास सिन्हा, अमित श्रीवास्तव , आर.के. श्रीवास्तव, मुकुल झा, सुबोध सिन्हा, पी एन एल श्रीवास्तव, पंकज अग्रहरि आदि उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed