फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aanandi Ben Patel overview of historical Buddhist center Sarnath

राज्यपाल आंनदी बेन पटेल ने किया ऐतिहासिक बौद्ध केंद्र सारनाथ का अवलोकन

Thu, 14 Nov 2019 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 Nov 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Aanandi Ben Patel overview of historical Buddhist center Sarnath
सारनाथ पंहुची राज्यपाल आंनदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ऐतिहासिक, पुरातात्विक और बौद्ध ज्ञान केंद्र सारनाथ पहुंचकर अवलोकन किया। करीब 9:45 पर वो संग्रहालय में पहुंची, जहां सहायक पुरातत्व विद डॉक्टर नितेश सक्सेना ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्य हाल में रखे राष्ट्रीय चिन्ह शीर्ष सिंह को देखा, जिसके इतिहास की जानकारी डाक्टर ने उन्हे दी। बाद में संग्रहालय की गैलरी संख्या 4 और 5 में रखीं मूर्तियों की जानकारी ली। गैलरी नंबर 5 में रखीं भगवान शंकर की अंधकासुर मर्दन विशालकाय मूर्ति देख आश्चर्यचकित हो गईं।
विज्ञापन


इसके बाद करीब साढ़े 10 बजे पुरातात्विक खंडहर परिसर में अशोक की लाट प्राचीन बौद्ध मंदिर की अवशेष, धमेख स्तूप का परिक्रमा व अवलोकन कर सीधे मूल गंध कूटी मंदिर पहुंची। जहां महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव के मेधाकंर थेरो व डॉ बेनी माधव ने खाता भेंट कर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में भिक्षु के मेथांकर थेरो ने धम्मसूत्र का पाठ कर पूजा अर्चना करवाया और हाथों में दीर्घायु के लिए रक्षा सूत्र बांधा। उसके बाद भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेष का दर्शन, पूजन करने के बाद बोधि वृक्ष परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने विदेशी पर्यटकों से भारत में घूमने में कैसा लगा इस बारे में जानकारी ली।

पुरातात्विक खंडहर परिषद के प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर सुरक्षा के लिए शैक्षिक भ्रमण पर आए विद्यालयों के बच्चों को रोका गया था। लेकिन उन्होंने धूप में खड़े होने के कारण विद्यार्थियों को पहले प्रवेश करवाया। वहीं बालदिवस के अवसर पर आए विभिन्न वि्द्यालयों के बच्चों के साथ बातचीत करके समूह फोटोग्राफी भी करवाई।

मुजफ्फरपुर से आए सैलानी सविता गुप्ता कि दूधमूही बच्ची को गोदी में ले लाड-प्यार करके कहा कि इसे भगवान बुद्ध का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस दौरान रजनीश सिंह, राजेश यादव, पुरातत्व अधिकारियों के साथ ही भिक्षु महेंद्र नायक थेरों, धम्मरतन सहित अन्य लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed