फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   aam admi party MP Sanjay Singh in varanasi said UP Police became devourer demand for CBI investigation in Chandauli police raid case

वाराणसी में संजय सिंह बोले: रक्षक की जगह भक्षक बनी यूपी पुलिस, चंदौली प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग

Fri, 06 May 2022 12:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 May 2022 12:28 PM IST
सार


आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह शुक्रवार सुबह वाराणसी पहुंचे। प्रेस वार्ता में उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए। 

विज्ञापन
aam admi party MP Sanjay Singh in varanasi said UP Police became devourer demand for CBI investigation in Chandauli police raid case
प्रेस वार्ता करते आप सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के मनराजपुर गांव पुलिस दबिश प्रकरण में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह शुक्रवार को बनारस पहुंचे। शहर स्थित एक होटेल में प्रेस वार्ता करते हुए संजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। यूपी पुलिस को रक्षक की जगह भक्षक बताया। चंदौली पुलिस दबिश प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की। आरोप लगाया कि यूपी में कानून-व्यवस्था चौपट हो गई है।

विज्ञापन


आप नेता संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने बड़े बहुमत के साथ योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन भाजपा सरकार के राज में कानून व्यवस्था के नाम पर ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं जो कोई सोच नहीं सकता। चंदौली में पुलिस की पिटाई से लड़की की मौत हो गई। प्रयागराज में पांच लोगों की हत्या कर दी गई। ललितपुर में दरोगा ने दुष्कर्म पीड़िता के साथ जबरदस्ती की। अन्य जिलों में भी रोज मर्डर, लूट, छेड़खानी और दुराचार की वारदातें हो रही हैं।

विज्ञापन

चंदौली प्रकरण में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई

उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा, ये समझ नहीं आ रहा है। केवल बुलडोजर चलाकर वाहवाही लूटी जा रही है। जनता को न्याय कैसे मिलेगा जब पुलिस ही रक्षक की जगह भक्षक बन जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि चंदौली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कैसे हो सकता है जब दबिश देने वाले लोग थाने से गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर 304 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। संजय सिंह ने पूछा कि 302 में क्यों नहीं मुकदमा दर्ज हुआ। चंदौली प्रकरण में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ललितपुर में दरोगा दुष्कर्म पीड़िता के साथ जबरदस्ती करता है।

ललितपुर में पुलिस के उच्चाधिकारी बयान दे रहे हैं की दरोगा भागा नही बल्कि कानूनी राय लेने प्रयागराज पहुंचा था। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि सात मऊ को  उत्तर प्रदेश में हर जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने चंदौली में न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की। 

अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए बिजली संकट पैदा किया गया 
संजय सिंह ने कहा कि देश-प्रदेश में बिजली संकट का सच बताना चाहता हूं। मोदी सरकार कह रही है कोयला विदेशों से मंगाया जाएगा जबकि देश कोयला का उत्पादन 27 प्रतिशत बढ़ा है। ऐसे में कोयले का संकट कहां से पैदा हो गया। कोयले में दलाली के लिए और अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए कृत्रिम संकट पैदा किया गया है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा। इसके खिलाफ 
आम आदमी पार्टी घर-घर जाकर जागरूक करेगी। 

नगर निगम चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव में भी उतरेगी। वार्ड की कमेटियों को बनाना शुरू किया गया है। जुलाई में तिरंगा शाखा प्रमुख बनाने का काम किया जाएगा। एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) को लोग मजाक में ले रहे हैं लेकिन उसे समझना पड़ेगा। बहुत से राज्यों से जो लोग असम में बसे हैं उनका क्या होगा। वहां पूर्वांचल के लोग भी बसे हैं। उनक पास कागज नहीं है। अपने ही देश में ऐसे लोग खानाबदोश हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed