लोकसभा चुनाव 2019 : आप ने लालगंज में उतारा प्रत्याशी, इंजीनियर की नौकरी छोड़ अपनाई थी राजनीति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने भी शुक्रवार को चार लोकसभा सीटों पर अपने पत्ते खोल दिए है। जिसमें आजमगढ़ की लालगंज सुरक्षित सीट पर इंजीनियर अजीत सोनकर को प्रत्याशी घोषित किया है।
इंजीनियर अजीत सोनकर मूलरूप से मिर्जापुर के रहने वाले है। इंजीनियर अजीत सोनकर आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अकेले 12 दिनों तक कलक्ट्रेट के सामने आंबेडकर पार्क में अनशन भी कर चुके हैं।
पिछले डेढ़ साल से अजीत सोनकर ने लालगंज को अपनी कर्मभूमि बनाई है। उनका इरादा लालगंज के पिछड़ेपन को दूर करना है। प्राइवेट स्कूलों की दादागीरी को खत्म करना हैं। उन्होंने बताया कि जनता का जनादेश मिलता है तो क्षेत्र की गरीबी को हटाने के लिए कार्य करूंगा।
आईआईटी बीएचयू के निर्वाचित छात्र सांसद भी रह चुके हैं
अजीत के पिता भैया लाल सोनकर जलकल विभाग नगर निगम वाराणसी से कर अधीक्षक के पद से रिटायर हैं। 1988 में जन्मे अजीत ने आईआईटी बीएचयू से एमटेक की पढ़ाई की है। इंजीनियर अजीत सोनकर आईआईटी बीएचयू के निर्वाचित छात्र सांसद भी रह चुके हैं।
कैंपस सेलेक्शन में मध्य प्रदेश के नीमच में नौकरी भी मिली लेकिन इसे छोड़कर अजीत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अजीत ने लालगंज में जनता की सेवा करने का मन बना लिया। बीते साल उन्होंने कलक्ट्रेट के सामने आंबेडकर पार्क में आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 12 दिन तक अनशन भी किया था।