फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aadhar card will be verified of teachers of Kasturba schools in jaunpur up

फर्जीबाड़ों से प्रशासन सतर्क, कस्तूरबा विद्यालयों की शिक्षिकाओं के आधार का भी होगा सत्यापन

Sun, 21 Jun 2020 04:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 21 Jun 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card will be verified of teachers of Kasturba schools in jaunpur up
आधार कार्ड

अनामिका और प्रीति अभिलेखों पर फर्जी ढंग से दूसरी महिलाओं के शिक्षक की नौकरी करने का पर्दाफाश होने के बाद अब शासन ने कस्तूरबा विद्यालयों के सभी शिक्षक-कर्मचारियों के सत्यापन का निर्देश दिया है। इन विद्यालयों में तैनात शिक्षिका, वार्डन और अन्य कर्मचारियों के आधार कार्ड का भी सत्यापन किया जाएगा।

विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद की ओर से जारी निर्देश मिलते ही जौनपुर जिले में प्रशासन ने अमल शुरू कर दिया गया है। 26 जून तक आधार कार्ड सत्यापन का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। आधार कार्ड का सत्यापन संबधित शिक्षक और कर्मचारी को खुद बीएसए के समक्ष अपने मोबाइल पर ऑनलाइन करना होगा।
विज्ञापन




कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में फर्जी नियुक्तियों का खुलासा होने के बाद सभी शिक्षक और कर्मचारियों के शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों को जांच के लिए जमा करा लिया गया है। शुक्रवार को राज्य परियोजना निदेशक की ओर से प्रदेश के सभी जौनपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सभी शिक्षिका और कर्मचारियों के आधार बीएसए की निगरानी में जांचे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सभी शिक्षक और कर्मचारियों को बीएसए कार्यालय बुलाने के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि निर्देशों के अनुसार संबंधित शिक्षिका को अपने मोबाइल फोन पर आनलाइन आधार कार्ड का सत्यापन करना होगा। इसके लिए पहले ई-आधार वेबसाइट पर जाकर जरूरी प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

सारी प्रक्रिया पूरी हो के बाद ई-आधार की पीडीएफ डाउनलोड करना होगा। माना जा रही है कि जांच की यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक ही आधार पर एक से अधिक लोगों को नौकरी करने की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पालन और सैनिटइजेशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed