फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aadhaar must for uniform and mid day meal in UP government school

यूपीः ‘आधार’ नहीं तो यूनिफार्म नहीं, मिड-डे-मील पर भी संकट

Thu, 26 Apr 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 26 Apr 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar must for uniform and mid day meal in UP government school
आधार - फोटो : SELF
यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो का आधार नहीं होगा तो वे स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे। न तो उन्हें यूनिफार्म मिल पाएगी और ना ही मिड-डे-मील। इसे लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बच्चों का जल्द से जल्द आधार बनवा लें।
विज्ञापन


वहीं अभिभावकों को भी कह दिया गया है कि अगर बच्चे का आधार नहीं बनवाया तो उनके बच्चे शैक्षणिक सुविधाओ को लाभ नहीं उठा पाएंगे।  मिड-डे-मील, यूनिफार्म, जूते-मोजे में शिक्षक कोई खेल न कर सकें, इसके लिए सभी स्कूली बच्चों का आधार कार्ड बीते शैक्षणिक सत्र में ही अनिवार्य कर दिया गया था।
विज्ञापन


80 फीसदी से अधिक बच्चों का आधार कार्ड भी बन गया था। अब इस नए शैक्षणिक सत्र में जब स्कूलों में बच्चों के नए नामांकन हो रहे हैं, तो उन बच्चों का भी आधार कार्ड बनवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से यह आंकड़ा भी मांगा गया है कि उनके यहां कितने बच्चे नामांकित हैं और इनमें से कितने का आधार कार्ड बन चुका है। जिनका नहीं बना है उन्हें 30 जून तक आधार कार्ड बनवाने का समय दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed