फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aadhaar Card Mandatory For Up Board exam

UP Board Exam: बिना आधार कार्ड के विद्यार्थी नहीं दे पाएंगे परीक्षा, बढ़ा सिरदर्द

Fri, 17 Nov 2017 10:35 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Fri, 17 Nov 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card Mandatory For Up Board exam
आधार कार्ड
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए इस बार हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए आधार कार्ड लेकर जाना पड़ेगा। इस आशय का निर्देश लखनऊ  से जारी होने के बाद विभागीय सक्रियता बढ़ गई है। खास बात यह है कि ज्यादातर छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड अब तक बने नहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे में उनके साथ-साथ विभागीय मशक्कत भी बढ़ने की उम्मीद है। सरकार आवश्यक सुविधाओं को लेने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य करने के बाद अब परीक्षाओं के लिए भी आधार को अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव शिक्षा ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। निर्देश जारी होने के बाद शिक्षा विभाग परीक्षार्थियों के आधार कार्ड को लेकर सक्रिय हो गया है। सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षार्थियों को आधार कार्ड की अनिवार्यता की जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन परीक्षार्थियों ने अब तक आधार कार्ड नहीं बनवाया है, उन्हें परीक्षा शुरू होने से पहले बनवाने का निर्देश दिया गया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा छह फरवरी से शुरू होगी।  सभी विद्यार्थियों का आधार कार्ड शीघ्र बन जाए, विद्यालयों ने इसकी कयावद शुरू कर दी है। आधार कार्ड बनवाने के लिए विद्यालयों में शिविर के आयोजन पर भी चर्चा शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed