फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man, upset with stress and family strife, committed suicide by hanging himself

Varanasi News: तनाव और पारिवारिक कलह से क्षुब्ध युवक ने फंदे से लटककर जान दी

Thu, 31 Jul 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A young man, upset with stress and family strife, committed suicide by hanging himself

विज्ञापन
अतरौलिया। बांसगांव में पारिवारिक कलह और तनाव से जूझ रहे युवक ने मंगलवार की रात फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान राहुल अग्रहरि (22) के रूप में हुई है। राहुल प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात को भोजन करने के बाद बगल के ही अवनीश मिश्रा के घर सोने गया था। सुबह 7 बजे जब पिता विजय ने कई बार फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिला, तो वे चिंतित हुए। 8 बजे वह पड़ोसी की खिड़की से झांककर देखा तो राहुल पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। राहुल तीन भाई-एक बहन में सबसे बड़ा था। पान की गुमटी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार, वह कुछ दिनों से कलह और तनाव से जूझ रहा था। सीओ बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। मोबाइल कब्जे में ले ली गई है। सीडीआर निकलवाया जा रहा है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक हमें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed