{"_id":"5ebf676a8ebc3e90751713c8","slug":"a-young-man-suspicious-condition-died-coming-from-mumbai-by-laborers-special-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक विशेष ट्रेन से आ रहे युवक की संदिग्ध हाल में मौत, मुंबई से आ रहा था देवरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक विशेष ट्रेन से आ रहे युवक की संदिग्ध हाल में मौत, मुंबई से आ रहा था देवरिया
Sat, 16 May 2020 09:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 16 May 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
मृतक।
- फोटो : अमर उजाला।
श्रमिक विशेष ट्रेन से यात्रा करने के दौरान युवक की अचानक हालत खराब हुई। ट्रेन रुकने पर साथ के लोगों ने इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी। इस दौरान व्यक्ति को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध मौत होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृत अधेड़ शिवशंकर पांडेय(45) पुत्र नरसिंह पांडेय देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के सरयां गांव का निवासी था। मृतक के परिवार के सदस्य मुंबई में कारोबार करते है। शिवशंकर पांडे परिवार के साथ काम मे सहयोग करते थे।
विज्ञापन
लॉकडाउन में होटल बंद होने पर शिवशंकर अपने भाई के साले दीपक द्विवेदी के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09001 से घर लौटने के लिए ट्रेन में सवार हुए। यह ट्रेन गोरखपुर जाने वाली थी, लेकिन किन्ही कारणों से ट्रेन को मऊ डायवर्ट कर दिया गया। साथ मे मौजूद मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि मऊ स्टेशन पहुंचने से पहले शिवशंकर की तबीयत खराब हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
ट्रेन रुकने पर तत्काल इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी गई। रेल प्रशासन ने बिना समय गवाएं बीमार व्यक्ति को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरो ने शिवशंकर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक के देवरिया स्थित घर से छोटे भाई विजयशंकर पांडे सहित अन्य लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं।