Varanasi: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या, चार महीने पहले हुई थी शादी; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
युवक की पहचान आकाश कुमार प्रजापति पुत्र रामकिशन प्रजापति (21 वर्ष) निवासी सजोई के रूप में हुई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सेवापुरी/जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुड़ गई। युवक की पहचान आकाश कुमार प्रजापति पुत्र रामकिशन प्रजापति (21 वर्ष) निवासी सजोई के रूप में हुई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि आकाश कुमार प्रजापति का चार माह पूर्व खुशबू प्रजापति के साथ शादी हुई थी जिसका गौना मार्च में होने वाला था कि अचानक सोमवार को सुबह ट्रेन के सामने खुद कर आत्महत्या कर ली।
मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सुगवंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पत्नी खुशबू का परिवार बसने से पहले ही उजड़ गया। वहीं ग्रामीणों की मानें तो मृतक का खुशबू से शादी पहले से प्रेम प्रपंच चल रहा था जो बाद में शादी में बदल गई थी।