{"_id":"655311baf19761d8b305a674","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-he-was-married-four-months-ago-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या, चार महीने पहले हुई थी शादी; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या, चार महीने पहले हुई थी शादी; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Tue, 14 Nov 2023 11:51 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:51 AM IST
सार
युवक की पहचान आकाश कुमार प्रजापति पुत्र रामकिशन प्रजापति (21 वर्ष) निवासी सजोई के रूप में हुई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Varanasi: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में सेवापुरी/जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुड़ गई। युवक की पहचान आकाश कुमार प्रजापति पुत्र रामकिशन प्रजापति (21 वर्ष) निवासी सजोई के रूप में हुई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि आकाश कुमार प्रजापति का चार माह पूर्व खुशबू प्रजापति के साथ शादी हुई थी जिसका गौना मार्च में होने वाला था कि अचानक सोमवार को सुबह ट्रेन के सामने खुद कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सुगवंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पत्नी खुशबू का परिवार बसने से पहले ही उजड़ गया। वहीं ग्रामीणों की मानें तो मृतक का खुशबू से शादी पहले से प्रेम प्रपंच चल रहा था जो बाद में शादी में बदल गई थी।
विज्ञापन