फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A wonderful confluence of culture and sensitivity was seen in the exhibition of Gujarat's photographers

Varanasi News: गुजरात के छायाकारों की प्रदर्शनी में दिखा संस्कृति और संवेदना का अद्भुत संगम

Sat, 13 Sep 2025 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A wonderful confluence of culture and sensitivity was seen in the exhibition of Gujarat's photographers
गुजरात ललित कला अकादमी के सौजन्य से कृतिका फाउंडेशन एंड द आर्ट गैलरी के में दो छायाचित्रकारों की एकल प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इनमें दीपक दर्जी की ट्राइबल फेयर और धर्मेश पारेख की हल्दी शीर्षक से प्रदर्शनी शामिल है। कार्यक्रम का उद्घाटन बीएलडब्ल्यू महिला कल्याण संगठन की सदस्य प्रियंका प्रवीण, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्यकला संकाय प्रमुख प्रोफेसर उत्तमा दीक्षित, वरिष्ठ फोटोग्राफर सुरेश खैरे, गीतकार और संगीत विशेषज्ञ चंद्रशेखर गोस्वामी, वरिष्ठ चित्रकार राणा शेरू सिंह एवं कला समीक्षक डॉ. शशिकांत नाग ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर प्रियंका प्रवीण ने कहा कि भारत की धार्मिक परंपराएं, रिवाज और त्योहार समाज के सांस्कृतिक चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। धर्मेश पारेख के कैमरे से गुजराती संस्कृति में रचे-बसे हल्दी उत्सव की सौंदर्यात्मक झलक मिलती है, वहीं दीपक दर्जी के छायाचित्रों में जनजातीय जीवन की रीतियां और सामाजिक गतिविधियां रचनात्मक रूप से सामने आती हैं।
विज्ञापन


प्रो उत्तमा दीक्षित ने गुजरात के हल्दी उत्सव की अनोखी प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि दीपक दर्जी के कार्यों में जनजातीय कला और मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। कला समीक्षक डॉ. शशिकांत नाग ने बताया कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम के वाराणसी आगमन के उपलक्ष्य में कृतिका फाउंडेशन एंड द आर्ट गैलरी, अस्सी स्थित राणा जी मूवमेंट सभागार में गुजरात के प्रसिद्ध फोटोग्राफरों और चित्रकारों की छह एकल प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी 17 सितम्बर तक चलेगी। दीपक दर्जी और धर्मेश पारेख की मौजूदा प्रदर्शनी का समापन 14 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम में बीएचयू के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं कलाकार एस. प्रणाम सिंह, उद्योगपति श्याम कृष्ण अग्रवाल, उत्तर प्रदेश अपराध प्रतिरोध समिति के काशी प्रांत अध्यक्ष राजेश सिंह, संगीत विशेषज्ञ डॉ. प्रेम नारायण सिंह, छायाचित्रकार अनिरुद्ध पांडेय, समिति सदस्य विपिन, नीलम पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed