Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Woman 21 gram gold chain snatched after dip Ganga at Dashashwamedh Ghat

वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान के बाद महिला की 21 ग्राम सोने की चेन छीनी

Wed, 25 Nov 2026 01:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 01:52 AM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा पर दशाश्वमेध घाट में गंगा स्नान करने पहुंची प्रभावती देवी की 21 ग्राम सोने की चेन छीनकर युवक फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Varanasi Woman 21 gram gold chain snatched after dip Ganga at Dashashwamedh Ghat
दो थानों की पुलिस ने छह अपराधी पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान करने पहुंची महिला के गले से सोने की चेन छीन ली गई। भीड़ का फायदा उठाकर पीछे से आए एक युवक ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। छीनी गई चेन 22 कैरेट सोने की थी और उसका वजन करीब 21 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कपड़े बदलने जाते समय झपटी चेन
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित सिंधोरिया कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता की पत्नी प्रभावती देवी ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार सुबह गंगा स्नान के लिए दशाश्वमेध घाट पहुंची थीं। स्नान के बाद जब वह कपड़े बदलने जा रही थीं, तभी पीछे से आए एक व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली।
विज्ञापन


अचानक हुई घटना से महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।
 

Trending Videos

आधे हिस्से पर बनी थी बिंदु जैसी डिजाइन
प्रभावती देवी के अनुसार छीनी गई चेन 22 कैरेट सोने की थी और उसका वजन करीब 21 ग्राम था। चेन के आधे हिस्से पर बिंदु जैसी डिजाइन बनी हुई थी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस घाट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed