बनारस में झारखंड की युवती को लाकर बेचा, भट्ठा मालिक ने किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के पश्चिमी सिंह भूमि जिले के चक्रधरपुर क्षेत्र की एक युवती को मानव तस्करों के गिरोह की महिला ने बनारस लाकर चार हजार रुपये में ईंट भट्ठे पर बेंच दिया। ईंट भट्ठा मालिक ने युवती को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। भट्ठा मालिक के चंगुल से छूट कर युवती किसी तरह से अपने रिश्तेदार के घर पहुंची तो आपबीती सुनाई। शिकायत मिलने पर चक्रधरपुर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
20 वर्षीय पीडि़ता के अनुसार, बीते साल 25 दिसंबर को उसे चक्रधरपुर क्षेत्र की एक महिला मेला देखने के लिए बुलाई थी। इसके बाद उसे बहला फुसलाकर 26 दिसंबर को वह रांची ले गई। रांची से उसे महिला बनारस के लोहरापुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर ले गई। भट्ठा मालिक से चार हजार रुपये लेकर और उसे सौंप कर महिला वापस रांची लौट गई।
भट्ठा मालिक के कहने पर वह अन्य मजदूरों के साथ काम करने लगी। तीन जनवरी को भट्ठा मालिक उसे बनारस के बस अड्डे के पास स्थित एक होटल में ले गया और वहां दो दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद फिर उसे भट्ठे पर ले जाकर छोड़ दिया।
पीडि़ता के अनुसार, 28 जनवरी को वह किसी तरह से भट्ठे से भाग निकली और 30 जनवरी को चक्रधरपुर निवासी अपने रिश्तेदार के यहां पहुंची। इस संबंध में पूछे जाने पर बुधवार की रात चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।