{"_id":"64a79aaf4600f8b72f0edb23","slug":"a-truck-crushed-a-laborer-sleeping-on-the-roadside-painful-death-on-the-spot-chaos-in-the-family-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Accident: सड़क किनारे सो रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Accident: सड़क किनारे सो रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
Fri, 07 Jul 2023 10:26 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 07 Jul 2023 10:26 AM IST
सार
मडुवाडीह थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने परिजनों को समझाया इसके बाद परिजन माने। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिकन्दर ट्रांसपोर्ट एरिया में पल्लेदारी का काम करता था। सिकन्दर की शादी चार वर्ष पूर्व चौरी, भदोही निवासी ज्योति राजभर से हुई थी। दोनों से कोई संतान नहीं थी। सिकन्दर की मां धन्नी देवी की मृत्यु डेढ़ माह पूर्व ही हुई थी।
विज्ञापन
सिकन्दर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर में निर्माणाधीन जीटी रोड की सिक्स लेन सड़क पर सो रहे मजदूर को ट्रक ने रौंद दिया। मडुवाडीह थानाक्षेत्र के शिवदासपुर सिंधुरिया कॉलोनी निवासी (26 वर्षीय) सिकन्दर राजभर उर्फ भीम नामक मजदूर सड़क पर सो रहा था तभी पार्किंग के लिए बैक हो रहे ट्रक का पहिया सिकन्दर के उपर चढ़ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Gauri Kedareshwar: यहां भगवान शिव स्वयं आते हैं भोग ग्रहण करने, दो भागों में बंटा है गौरी केदारेश्वर महादेव
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे सैकड़ों क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो महिलाएं भड़क गई व चक्काजाम करने लगी। लोग दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक संग ट्रक को पकड़ने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
मडुवाडीह थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने परिजनों को समझाया इसके बाद परिजन माने। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिकन्दर ट्रांसपोर्ट एरिया में पल्लेदारी का काम करता था। सिकन्दर की शादी चार वर्ष पूर्व चौरी, भदोही निवासी ज्योति राजभर से हुई थी। दोनों से कोई संतान नहीं थी। सिकन्दर की मां धन्नी देवी की मृत्यु डेढ़ माह पूर्व ही हुई थी। सिकन्दर के अचानक से हुई मृत्यु पर पिता शंकर, उसकी पत्नी ज्योति व उसके दो छोटे भाई शेखर व पिंटू को झकझोर कर रख दिया। परिजनों संग क्षेत्र की महिलाओं का भी रो-रो कर बुरा हाल था। लोग मृतक की पत्नी संग परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे।