फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A tricolour sheet will be sent from Kashi to Khwaja Garib Nawaz

Varanasi News: काशी से ख्वाजा गरीब नवाज को जाएगी तिरंगे वाली चादर

Fri, 19 Dec 2025 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
A tricolour sheet will be sent from Kashi to Khwaja Garib Nawaz
ख्वाजा गरीब नवाज को काशी की तिरंगे वाली चादर चढ़ाई जाएगी। 34 साल से अनवरत शेख रमजान अली के नेतृत्व में जत्था ख्वाजा गरीब नवाज को तिरंगे वाली चादर चढ़ाने जा रहा है। हर साल की तरह 25 लोगों का जत्था 20 दिसंबर को बनारस स्टेशन से शिवगंगा एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होगा। बृहस्पतिवार को लाट मस्जिद स्थित मखदूम शाह बाबा के आस्ताने पर चादर की अकीदतमंदों ने जियारत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पार्षद हाजी ओकास अंसारी और कांग्रेस नेता दुर्गा प्रसाद गुप्ता शामिल हुए। हाजी ओकास अंसारी ने बताया कि शेख रमजान अली के नेतृत्व में ख्वाजा गरीब नवाज साहब को यह तिरंगे वाली चादर पिछले 34 साल से चढ़ाई जा रही है। जत्था वाराणसी से दिल्ली पहुंचेगा और एक चादर निजामुद्दीन औलिया साहब के दरबार में चढ़ाते हुए अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में हाजिरी लगाएगा। मुल्क की तरक्की, रोजगार में बरकत और मुल्क में अमनो अमान के लिए दुआ की जाएगी। इस दौरान शेख रमजान अली, मन्नू शर्मा, बबलू अंसारी, शमशेर, कल्लू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed