फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A torchlight procession was held to protest against the encroachment on vacant plots.

Varanasi News: खाली प्लाॅटों पर हो रहे कब्जे के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

Mon, 05 Jan 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A torchlight procession was held to protest against the encroachment on vacant plots.
पार्क और खाली प्लाॅटों पर हो रहे कब्जे के विरोध में रविवार को गांधीनगर से मशाल जुलूस निकाला गया। जो कौशलेश नगर, नरिया, साकेतनगर, रोहितनगर होते हुए गांधीनगर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। इस दौरान पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जमीन के कब्जा मुक्त न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पार्क, कम्युनिटी सेंटर, प्राइमरी स्कूल, सीवर ड्रेनेज, शॉपिंग सेंटर और बंजर में दर्ज जमीनों पर लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि श्री राम आवास सहकारी समिति के पदाधिकारी धन के लालच में पूर्व में छोड़ी जमीन भी बेच रहे हैं। कब्जे के लिए भू-माफियाओं का सहयोग लेकर आतंक फैलाया जा रहा है। राजीव सिंह पटेल और अधिवक्ता हरिशंकर मिश्रा मंचल ने कहा स्थानीय आंदोलनकारियों ने समिति के कच्चे चिट्ठे को जनता के बीच रखा है। क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि कॉलोनी में कोई पार्क और बरात घर न होने से दिक्कत होती है। मशाल जुलूस में पूर्व पार्षद अशोक पटेल, मधुसूदन राव सोनू, शक्ति सिंह, अंशुमाली प्रताप सिंह, अनवर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed