{"_id":"583f3dd24f1c1be665de6bd2","slug":"a-thick-blanket-of-fog-wrapped-in-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की घनी चादर में लिपटी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की घनी चादर में लिपटी काशी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 01 Dec 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
कोहरे का दिख्ाने लगा असर।
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान में करीब डेढ़ किमी से पांच किमी ऊंचाई तक पहाड़ों से टकराकर आ रही ठंड हवा और सतह पर लोकल हीटिंग के चलते कोहरे की गाढ़ी चादर वातावरण में दिन भर तनी रही। बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात आठ बजे के बाद दृश्यता शून्य हो गई। हालांकि 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई लेकिन कोहरे के साथ ठंड हवा के झोंके सिहरन पैदा करते रहे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार तक कोहरे की धुंध छाई रहेगी।
गंगा किनारे कोहरे का सर्वाधिक असर दिखा। भोर में ही अमेरिका, जापान, फ्रांस, इटली समेत दक्षिण एशियाई देशों के सैकड़ों पर्यटक सुबह-ए-बनारस का नजारा लेने के लिए नावों पर सवार हुए लेकिन सुबह की बात तो दूर दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बीएचयू के मौसम विज्ञानी डॉ. राजीव बाटला के अनुसार एक किमी से छह किमी ऊंचाई तक करीब 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। सतह पर लोकल हीटिंग और आसमान में ठंडी हवाओं के झोंके के चलते कोहरे की बारिश हो रही है।
कोहरे की शुरुआत के बावजूद यातायात पुलिस और आरटीओ द्वारा वाहनों के पीछे रेडियम पट्टी का रिफ्लेक्टर लगाने की अभियान की शुरूआत नहीं हुई है। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में भी आगाह करने वाले रेडियम पट्टी युक्त साइन बोर्ड लगाने का काम नहीं किया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज के पास बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण खड़े ट्रक से तीन वाहन एक-एक कर टकरा गए। हादसे में एक निजी कंपनी का दूध उत्पाद लादे मिनी ट्रक का खलासी कानपुर निवासी संदीप, बाइक लादे मिनी कंटेनर का चालक इलाहाबाद निवासी फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार सवार पांच लोगों को भी चोट आई है। मिर्जामुराद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से वाराणसी भेजा। उधर, देर रात लहरतारा आरओबी पर ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायल बबलू, केके पांडेय, संतोष का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।