फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A student of class eight made a digital pichkari, there will be a shower of colors by voice, on saying 'Happy

Varanasi: कक्षा आठ के छात्र ने बनाई डिजिटल पिचकारी, दिव्यांग बच्चे भी खेल सकेंगे होली, 'हैप्पी होली' बोलने पर.

Tue, 07 Mar 2023 06:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 07 Mar 2023 06:08 PM IST
सार

डिजिटल पिचकारी बनाने वाले छात्र आयुष का कहना है की हमारी पिचकारी सभी बच्चों के लिए है। ये एक यूनिक आईडिया है जिसकी मदद से हम पिचकारी को हाथ लगाए बिना अपनी आवाज के माध्यम से अपने दोस्तों पर रंग डाल सकते हैं।

विज्ञापन
A student of class eight made a digital pichkari, there will be a shower of colors by voice, on saying 'Happy
Varanasi: कक्षा आठ के छात्र ने बनाई डिजिटल पिचकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र आयुष ने आवाज से रंगो की बौछार करने वाली डिजिटल पिचकारी बनाई है l ये पिचकारी बिना हाथ लगाए आवाज के कोड से संचालित होती है l

विज्ञापन


विज्ञापन


डिजिटल पिचकारी बनाने वाले छात्र आयुष का कहना है की हमारी पिचकारी सभी बच्चों के लिए है। ये एक यूनिक आईडिया है जिसकी मदद से हम पिचकारी को हाथ लगाए बिना अपनी आवाज के माध्यम से अपने दोस्तों पर रंग डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी डिजिटल पिचकारी से दिव्यांग बच्चे भी होली का आनंद ले सकेंगे। देश में हजारों बच्चे ऐसे दिव्यांग भी हैं जिनके हाथ पैर काम नहीं करते। ऐसे लोग भी हमारी डिजिटल पिचकारी से होली में अपने दोस्तों के संग रंग खेल सकेंगे।

A student of class eight made a digital pichkari, there will be a shower of colors by voice, on saying 'Happy
आवाज से होगी रंगों की बौछार, - फोटो : अमर उजाला
कैसे काम करती है ये डिजिटल वॉइस पिचकारी
डिजिटल पिचकारी  में एक माइक लगा है जो हैप्पी होली के कोड से संचालित होता है। जैसे हम पिचकारी में लगे माइक में हैप्पी होली बोलते हैं।  पिचकारी में लगे वाटर पम्प को माइक 2, से 3, सेकेण्ड के लिये ऑन कर देता है जिससे पिचकारी में लगे कंटेनर में भरे वाटर कलर प्रेसर के साथ स्प्रे करता है। ये पिचकारी 10 मीटर दूर तक वाटर कलर फेंक सक्ता है ।
डिजिटल पिचकारी बनाने में 3 दिनों का समय लगा है और 250 रुपये का खर्च आया है l
आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर सुबिना चोपड़ा व विनीत चोपड़ा ने बताया हमारे स्कूल में जूनियर कलाम स्टार्टअप  इन्नोवेशन लैब है। जिसमें बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ  इन्नोवेशन आईडिया पर  रिसर्च करते हैं l  
हमें चाइनीज प्रोडक्ट का बॉयकाट करना चाहिए और विभिन्न त्योहारों पर अपने देश में बने मेक इन इंडिया प्रोडक्टस को प्रमोट करना चाहिए। 
आज के यही बच्चे कल देश का नाम रोशन करेंगें l हम इनके उज्वल भविष्य की कामना करतें है l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed