फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A search of the suspects began to interstate borders with Barrier

अंतरराज्यीय सीमाओं पर संदिग्धों की तलाशी को लगे बैरियर

Thu, 02 Feb 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र Updated Thu, 02 Feb 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
 A search of the suspects began to interstate borders with  Barrier
सोनभद्र - फोटो : अमर उजाला
विधान सभा चुनाव के मद्देनजर संदिग्धों की तलाश तेज हो गई है। इसके लिए सोनभद्र जिले में लगने वाले अंतरराज्यीय सीमाओं पर बैरियर लगाये गए हैं। बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की पुलिस यूपी पुलिस के साथ साझा अभियान चला रही है। इन राज्यों से होकर आने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

यूपी के वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है। बार्डर पर किसी तरह की नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बार्डर पुलिस के साथ यूपी पुलिस ने साझा अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसको लेकर पिछले दिनों चुर्क पुलिस लाइन में आईजी वाराणसी एसके भगत की अगुवाई में संयुक्त बैठक भी हो चुकी है।
सोनभद्र जिले में बीजपुर थाना क्षेत्र में सिरसोती, महुली, बभनी थाना के आसनडीह, अहिरगुड़वा, शीशटोला, विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के थाना गेट, मुड़ीसेमर, मेदनीखाड़, कोन थाना इलाके में पोखरिया, डोमा, नैकहां, बोदार, बागेसोती, सिंगा में बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी क्षेत्र मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार की सीमा के बलसोत, चरचरी, धनवार, त्रिशुली, केसारी, विलासपुर, मकरी, चैनपुर, डुमरखोहा, राजी, खोखा, खरौंधी, गरबांध और कौशली बहार गांव से सटे हैं जो अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र घोषित हैं।
इसी तरह जिले के मांची थाना के सूअरसोत चौकी के सामने, घोरावल के बर्दिया, अनपरा के दुल्लापाथर, शक्तिनगर के दुद्धीचुआं और तेलगवां पुलिया, जुगैल थाना के भरहरि, नेवारी, बेलगढ़ी, ओबरा के कनहरा बारी और रायपुर थाना क्षेत्र के सरईगाढ़, तेनुआ व दरमा गांव में बैरियर लगाए गए हैं।

जहां प्रशासन ने बैरियर लगाए हैं इसमें ज्यादातर गांव नक्सल प्रभावित हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डा. अवधेश सिंह का कहना है कि बार्डर पर 26 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed