फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A rowdy bike rider shot a paan vendor he was taken to the hospital, police started investigation

Varanasi News: बाइक सवार मनबढ़ युवक ने पान विक्रेता को गोली मारी, अस्पताल ले जाया गया, पुलिस तफ्तीश में जुटी

Sun, 06 Apr 2025 11:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 06 Apr 2025 11:36 PM IST
सार

बाइक सवार मनबढ़ युवक ने पान विक्रेता को गोली मार दी। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। घटना सिंधौरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूत्रों की माने तो इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की जानकारी मिल रही है। पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
 

विज्ञापन
A rowdy bike rider shot a paan vendor he was taken to the hospital, police started investigation
बदमाशों की गोली से घायल पान विक्रेता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 मरुई गांव में रविवार की रात बाइक सवार तीन मनबढ़ युवकों ने पान विक्रेता सुरेंद्र कुमार मौर्य (55) को लक्ष्य कर फायरिंग की। असलहे से निकली गोली सुरेंद्र के बाएं हाथ की अनामिका अंगुली में लगी। फिलहाल, वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पाकर पहुंची सिंधौरा थाने की पुलिस वारदात की वजह पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद को मान कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिंधौरा थाना क्षेत्र के मरुई गांव में सुरेंद्र कुमार मौर्य का घर है। घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर सुरेंद्र ने चाय-पान की दुकान खोल रखी है। रोजाना की तरह सुरेंद्र अपनी दुकान पर बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक से सिंधौरा की ओर से तीन युवक आए। उस दौरान सुरेंद्र एक ग्राहक को सामान दे रहे थे।
विज्ञापन


बाइक से एक युवक नीचे उतरा और गालीगलौज करते हुए सुरेंद्र को लक्ष्य कर दो राउंड फायरिंग किया। संयोग अच्छा था कि असलहे से निकली एक गोली उनके बाएं हाथ की अनामिका अंगुली में लगी। फायरिंग करने के बाद तीनों युवक तेजी से बाइक लेकर भोजूबीर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि दुकानदार की हालत ठीक है। वारदात की वजह पुरानी रंजिश या पारिवारिक विवाद को मान कर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed