फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A procession was taken out on the eve of the second anniversary of the Ram Temple

Varanasi News: राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर निकली शोभायात्रा

Thu, 22 Jan 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out on the eve of the second anniversary of the Ram Temple
सिगरा स्थित गांधीनगर कॉलोनी से राम मंदिर की तीसरी वर्षगांठ पर निकली शोभायात्रा में शामिल व्यापा
वाराणसी व्यापार मंडल की ओर से बुधवार को अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल-बाजे व गाड़ियों पर प्रभु श्रीराम की झांकी सजाई गई थी। शोभायात्रा में दिव्यांग पीठ के स्वामी कृपानंद महाराज विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा सिगरा से प्रारंभ होकर मलदहिया, मैदागिन, पीलीकोठी, चौकाघाट, नदेसर और पांडेपुर होते हुए हनुमान मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। जहां हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। शोभायात्रा की अध्यक्षता व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा, महामंत्री रविंद्र जायसवाल और मनीष गुप्ता ने की। इस दौरान रविंद्र गुप्ता, राजीव वर्मा, संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, अनिल अरविंद जायसवाल, आरती शर्मा, गुड़िया केसरी समेत अन्य व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed