फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A new 50-bed ward will be built in Government Ayurveda Hospital

राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में बनेगा 50 बेड का नया वार्ड

Thu, 01 Jul 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
A new 50-bed ward will be built in Government Ayurveda Hospital
राजकीय आयुर्वेद अस्पताल चौकाघाट में 50 बेड का नया वार्ड बनाया जाएगा। वाराणसी इलीट राउंड टेबल-278 संस्था के सहयोग से बनने वाले वार्ड में 20 प्रतिशत बेड यानी 10 बेड बच्चों के लिए रिजर्व रहेंगे। 15 जुलाई तक इसका उद्घाटन होगा। प्राचार्य प्रो. नीलम गुप्ता और संस्था के चेयरमैन अमित मोदी के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किया गया। यहां करीब 30 लाख की लागत से उपकरण मंगाए जाएंगे। 50 बेड, 50 साइड टेबल, पांच बाईपैप सहित अन्य सामान मंगाए जाएंगे। चेयरमैन ने बताया कि उपकरण आने शुरू हो गए हैं। संस्था की ओर से शिक्षा के साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में भी कार्य किए जा रहे हैं। नया वार्ड बनाने में संस्था के वाइस चेयरमैन विशाल अग्रवाल, सेक्रेटरी रजत अग्रवाल, शिशिर नागर के साथ ही कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ रौनियार सहित अन्य सदस्यों का भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन, वेंटिलेटर के प्रयोग की दी जानकारी
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जिले के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों, स्टाफ नर्स का प्रशिक्षण जारी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्यकर्मियों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर के प्रयोग के बारे में बताया गया। दीनदयाल अस्पताल सभागार में बुधवार को चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष, भावना विष्ट, रजनीकांत दूबे ने प्रशिक्षण दिया। एक-दो जुलाई को सीएचसी हाथी बाजार, मिसिरपुर, बिरावकोट, गंगापुर और मंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed