फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A network of four-lane roads will be laid in the city too, will get rid of the jam

बनारस को मिलेगी जाम से मुक्ति: शहर में बिछेगा फोरलेन सड़कों का जाल, 90 करोड़ आएगी लागत

Sun, 05 Dec 2021 11:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 05 Dec 2021 11:59 AM IST
सार

रिंग रोड बनने के बाद जाम मुक्त शहर बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने एक कदम और बढ़ाया है। इसके लिए शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
A network of four-lane roads will be laid in the city too, will get rid of the jam
हाईवे (सांकेतिक)। - फोटो : ANI

विस्तार

बदलते बनारस को भारी वाहनों से मुक्ति दिलाने के बाद अब शहर की सड़कों पर वाहनों के फर्राटा भराने की तैयारी है। इसके लिए शहर को बाहरी मार्गों से जोड़ने वाले सड़कों से जोड़ने की कवायद शुरू की गई है। इसमें प्रस्तावित मोहनसराय से बौलिया सिक्सलेन से लहरतारा चौराहे से लंका तक की सड़क को फोरलेन किया जाएगा। इसके साथ ही वाराणसी आजमगढ़ मार्ग और कचहरी से संदहा तक की सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

विज्ञापन


रिंग रोड बनने के बाद जाम मुक्त शहर बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने एक कदम और बढ़ाया है। इसके लिए शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण की योजना बनाई गई है। इसमें फुलवरिया फोरलेन बनने के बाद लहरतारा बीएचयू मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

ऐसे में इस सड़क को चौड़ा करने के लिए करीब 90 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। फोरलेन बनने वाली इस सड़क में डेढ़ मीटर चौड़ा डिवाइडर भी बनाया जाएगा। इसमें पौधरोपण कर काशीवासियों और यहां आने वाले लोगों को ग्रीन काशी का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा आजमगढ़, वाराणसी मार्ग और कचहरी से संदहा तक के मार्ग को भी चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया गया है।

विज्ञापन

लहरतारा से लंका रोड भी 7.2 किमी तक चौड़ा होना है। इस पर करीब 90 करोड़ की लागत आएंगे। चौड़ीकरण का काम होने के बाद शहर पूर्णतया आउटर रिंग रोड से जुड जाएगा। शहर के अंदर भी जाम नहीं लगेगा और वाहन फर्राटा भर सकेंगे।

यह है अहम बातें
- कचहरी से आशापुर संदहा मार्ग-80 करोड़ रुपये से फोरलेन होगा। इसके माध्यम से कचहरी का इलाका रिंग रोड से जुड़ जाएगा।
- पांडेयपुर से आजमगढ़ मार्ग 3 किलोमीटर लंबा बनेगा। इस पर करीब 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रिंग रोड से यह भी जुड़ेगा।
- डेढ़ मीटर के डिवाईडर में पौधरोपण और आकर्षक लाइटिंग भी की जाएगी।

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि फोरलेन सड़कों के बनाए जाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। इसके बाद सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही डिवाइडर भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed