{"_id":"58fcc0c24f1c1b972e8b4f83","slug":"a-mother-jumped-in-front-of-train-with-his-minor-child-at-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधमुंहे बच्चे के संग ट्रेन के सामने कूद कर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधमुंहे बच्चे के संग ट्रेन के सामने कूद कर महिला ने दी जान
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Mon, 24 Apr 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के कारण की जानकारी नहीं
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ-बलिया रेलमार्ग पर रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास रविवार को एक महिला अपने डेढ़ वर्षीय दुधमुहें बच्चे के संग ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। इस दौरान मां के साथ अबोध की मौके पर ही मौत हो गई।
महिला के बैग की तलाशी लेने पर मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। मृतका बलिया जिले के सपही प्रसादपुर गांव की रहने वाली थी। वह मऊ-मुख्यालय स्थित एक नर्सिंग होम में खुद का इलाज कराने के लिए घर से निकली थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आउटर सिग्नल के पास एक महिला दिन में लगभग 11 बजे बच्चे को गोद में लेकर घुमती हुई देखी गई थी। लोगों के अनुसार महिला बच्चे को सहलाते हुए दूध पिला रही थी। लगभग साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही सूरत से छपरा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन रतनपुरा रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी, तभी महिला ट्रेन के बीचो-बीच पटरी पर आ गई।
विज्ञापन
लोगों की माने तो चालक ने सिटी बजाकर उसे हटने का संकेत दिया, इस दौरान महिला ट्रैक से हटने की बजाय तेजी इंजन की तरफ दौड़ कर पहुंची। परिणामस्वरुप महिला अपने दूधमुंहे बच्चे के संग ट्रेन के नीचे आ गई, इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पर्स की तलाशी लिया। इस दौरान पर्स से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त संध्या चौहान (27 ) पत्नी अजीत चौहान के रूप में हुई।
पुलिस ने उक्त पते पर संपर्क कर परीजनों को घटना की सूचना दिया। बताया जाता है मृत महिला का मायका गाजीपुर जिले के पौकवली गांव में है। सूचना मिलने पर उसके मायके वाले मौके पर पहुंच गए थे। मायके वालों से पता चला कि संध्या के चार वर्ष की पुत्री है, जो घर पर है।
संध्या के पर्स से आधार कार्ड के साथ मऊ की महिला डाक्टर का पर्चा मिला। मायके वालों के अनुसार संध्या यहां पर अपना उपचार करा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।